फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: Mannan Vohra Says Punjab Will get its winning Momentum at home

IPL 10: मनन वोहरा ने कहा-घरेलू मैदान पर जीत की लय हासिल करेगी पंजाब

Wed, 19 Apr 2017 06:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 19 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
IPL 10: Mannan Vohra Says Punjab Will get its winning Momentum at home
मनन वोहरा
हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को 95 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब को जीत के मुहाने तक ले जाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनन वोहरा का मानना है कि उनकी टीम घरेलू मैदान पर होने वाले मैचों में एक बार फिर लय हासिल कर लेगी। हालांकि पंजाब आईपीएल-10 में अब तक तीन मुकाबले हार चुकी है। 
विज्ञापन


वोहरा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 95 रनों की दमदार पारी खेली लेकिन पंजाब को पांच रन से हार झेलनी पड़ी। पंजाब की यह लगातार तीसरी हार रही लेकिन वोहरा ने अपनी टीम पर किसी भी तरह का दबाव होने की बात को खारिज किया। वोहरा ने कहा, ‘यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है लेकिन हम अपनी विजयी लय पर वापस लौटना चाहते हैं। जब हम अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे तो उम्मीद है कि अच्छी चीजें होंगी।’ पंजाब अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच 28 अप्रैल को मोहाली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। फिलहाल पंजाब ने इंदौर को अपना घरेलू मैदान बना रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed