फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10 Manan Vohra says despite a spectacular chance the kings eleven punjab could not win

IPL-10 मनन वोहरा अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद निराश, बोले टीम को जीत न दिला पाया 

Tue, 18 Apr 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 18 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
IPL 10 Manan Vohra says despite a spectacular chance the kings eleven punjab could not win
मनन वोहरा

ममन वोहरा की बेहतरीन की बदौलत भी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत तक नहीं पहुंच सकी। पंजाब को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पंजाब की ओर से खेलते हुए मनन ने 65 बॉल में 95 रनों की शानदार पारी खेली थी। पारी के दौरान खेलते हुए मनन ने 9 चौके और 5 छक्के ठोक टीम को जीत की दहलीज तक जरूर ले गए , लेकिन वह टीम को जीत दिला पाने में कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


वोहरा ने मैच के बाद के पत्रकार सम्मेलन में कहा, 'मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि किंग्स इलेवन पंजाब जीत की रेखा पार करे। इस मैच में मुझे खेल खत्म करने का शानदार मौका मिला, लेकिन मुझे निराशा हुई कि मैं ऐसा नहीं कर सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पंजाब और हैदराबाद के बीच राजीवगांधी स्टेडियम में खेल गए रोमांचक मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 5 रन से मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही गेंद पर अमला पवेलियन लौट गए।

विकेटों की झड़ी के बीच पंजाब का एक छोर मनन बोहरा ने थामे रखा और 95 रन बनाकर वह पंजाब को जीत के मुहाने तक ले गए। उनकी शानदार पारी पर भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लेकर पानी फेर दिया। जब तक वह पिच पर थे पंजाब के जीतने की आस थी। पारी के 19वें ओवर में वह भुवनेश्वर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। अंतिम ओवर में पंजाब को जीत के लिए 12 रन बनाने थे लेकिन उसके पास केवल एक विकेट शेष था। पंजाब अंतिम ओवर में केवल 7 रन बना सकी और 154 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed