{"_id":"58f7efdf4f1c1b9d55470911","slug":"ipl-10-interesting-numbers-and-records-created-during-delhi-and-hyderabad-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान बने ये रोचक रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान बने ये रोचक रिकॉर्ड
नवीन चौहान
Updated Thu, 20 Apr 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
srh vs dd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों के अंतर से मात देकर घर में लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैच के दौरान कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने। आईए मैच से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
18 पारियों बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर आईपीएल के किसी मैच में एक अंक के स्कोर पर आउट हुए। बुधवार को दिल्ली के खिलाफ वह केवल 4 रन बना सके।
विज्ञापन
5 छक्के केन विलियमसन ने दिल्ली के खिलाफ 51 गेंद में 89 रन की अपनी पारी के दौरान जड़े। इससे पहले आईपीएल में 8 पारियों में उनके बल्ले से केवल एक छक्का निकला था।
विज्ञापन
26 डॉट बॉल दिल्ली के गेंदबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ फेंकी। आईपीएल के दसवें सीजन में यह किसी टीम द्वारा 20 ओवर की पारी में फेंकी गई सबसे कम डॉट बॉल हैं। सनराइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ दसवें सीजन के पहले मैच में 27 डॉट बॉल फेंकी थीं।
56 रन बनाए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी पारी के पहले 6 ओवर में। ये सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2014 में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में 52 रन बनाए थे।
7.33 की औसत से रन बनाए दिल्ली ने अपनी पारी के मिडिल ( 7-15 वें) ओवरों में। यह इस सीजन में मिडिल ओवरों में किसी भी टीम का सबसे कम औसत है।
अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान दिल्ली के खिलाफ एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। यह पहला मौका है कि उन्हें आईपीएल के किसी मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ।
29 रन खर्च किए इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने। यह इस सीजन में अब तक खेले 6 मैचों में उनका सबसे महंगा स्पेल है। भुवनेश्वर आईपीएल-10 के सबसे किफायती तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक सीजन में प्रति ओवर 5.70 रन खर्च किए हैं।
दिल्ली के खिलाफ जीत आईपीएल-2017 में हैदराबाद की घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत है। अब तक खेले 6 मैचों में उन्हें दो मे हार मिली है। ये दोनों ही मैच उन्होंने घर से बाहर खेले थे।
दिल्ली के गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने हैदराबाद के खिलाफ 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हैदराबाद ने अपनी पारी में 4 विकेट गंवाए और ये चारों विकेट मॉरिस के खाते में गए। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे बॉलर बन गए हैं। आरपी सिंह ने यह कारनामा आईपीएल में पहली बार किया था। आरपी ने 2011 में एक पारी में विरोधी टीम के सभी चार विकेट हासिल किए थे।
हैदराबाद के बल्लेबाजों शिखरधवन और केन विलियमसन के बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 शतकीय साझेदारी हुई थीं। इन सभी साझेदारियों में डेविड वार्नर शामिल थे। यह पहला मौका है जब सनराइजर्स के लिए हुई किसी शतकीय साझेदारी में वह भागीदार नहीं हैं।
आईपीएल-10 में दूसरे विकेट के लिए हैदराबाद ने 50 से ज्यादा रन की तीन साझेदारी हो चुकी हैं। यह इस सीजन किसी भी टीम की ओर से दूसरे विकेट के लिए हुई सबसे अधिक 50+ साझेदारियां हैं।
डेविड वार्नर के आउट होने के बाद जब केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो यह 100 वां मौका था जब विलियमसम किसी टी-20 मैच में बल्लेबाजी करने उतरे।