फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Invertis Superkings of Bareilly will Part of LLC Ten10 league Harbhajan Singh will be mentor of the team

LLC Ten10: एलएलसी टेन10 में बरेली की इनवर्टिस सुपरकिंग्स मचाएगी धमाल, हरभजन होंगे टीम के मेंटर

Fri, 27 Dec 2024 02:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

इनर्टिस सुपर किंग्स के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह मेंटर होंगे। जिनसे युवा खिलाड़ी स्पिन बॉलिंग की बारीकियां सीख सकेंगे। टीम को एलएलसी टेन10 कप जीतने की रणनीति पर भी भज्जी का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Invertis Superkings of Bareilly will Part of LLC Ten10 league Harbhajan Singh will be mentor of the team
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten10

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 का आयोजन करने जा रहे हैं। 12 टीमों की इस लीग का बरेली की इनवर्टिस सुपर किंग्स भी हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन

Invertis Superkings of Bareilly will Part of LLC Ten10 league Harbhajan Singh will be mentor of the team
पार्थ गौतम - फोटो : LLC Ten10
इनवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम ने कहा कि इनवर्टिस सुपर किंग्स टीम सिर्फ खेल का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकते हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। इस टीम के साथ जुड़कर न केवल आप क्रिकेट के शानदार अनुभव का हिस्सा बनेंगे, बल्कि नेतृत्व, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों को भी विकसित करेंगे। युवाओं से मेरी अपील है कि इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाएं। इनवर्टिस सुपर किंग्स में शामिल हों, अपने खेल कौशल को निखारें और अपने करियर को नई दिशा दें। गौतम ने बरेली टीम के लिए खेलें, सीखें और जीतें का नारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Invertis Superkings of Bareilly will Part of LLC Ten10 league Harbhajan Singh will be mentor of the team
हरभजन सिंह - फोटो : LLC Ten10
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह होंगे टीम के मेंटर
इनर्टिस सुपर किंग्स के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह मेंटर होंगे। जिनसे युवा खिलाड़ी स्पिन बॉलिंग की बारीकियां सीख सकेंगे। टीम को एलएलसी टेन10 कप जीतने की रणनीति पर भी भज्जी का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे बनें इस लीग का हिस्सा
एलएलसी टेन10 में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2024 है। 15 और 19 जनवरी 2025 को रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के ट्रायल्स का यूपी के 11 शहरों में आयोजन किया जाएगा। अगर आप एलएलसी टेन10 की टीमों के लिए खेलना चाहते हैं तो www.llcten10.com पर जाकर भी रजिस्टर कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी रजिस्टर करें और एलएलसी टेन10 टीम का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed