फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Interview: Sourav Ganguly says Difficult to understand Why Rahane became vice captain and not Ravindra Jadeja

Interview: गांगुली ने रहाणे को उपकप्तान बनाने पर उठाए सवाल, पूछा- क्या यह जडेजा को मौका देने का सही वक्त नहीं?

Thu, 29 Jun 2023 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Jun 2023 03:19 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रहाणे को उपकप्तान बनाने के फैसले से हैरान हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और साथ ही चयन प्रक्रिया में "स्थिरता और निरंतरता" की मांग की है।

विज्ञापन
Interview: Sourav Ganguly says Difficult to understand Why Rahane became vice captain and not Ravindra Jadeja
गांगुली रहाणे के उपकप्तान बनने पर सवाल उठाए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम का एलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के नए साइकिल में खेलने उतरेगी। वहीं, 18 महीने बाद टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को उपकप्तान बनाया गया है। रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस फैसले से हैरान हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और साथ ही चयन प्रक्रिया में "स्थिरता और निरंतरता" की मांग की है।
विज्ञापन

रहाणे से डेढ़ साल पहले छीनी गई थी उपकप्तानी

35 वर्षीय रहाणे पिछले डेढ़ साल से टीम से बाहर थे, लेकिन इस महीने की शुरुआत में ओवल में 89 और 46 के स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। वापसी करने के सिर्फ एक टेस्ट के बाद अंतरिम चीफ सेलेक्टर शिव सुंदर दास की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के डिप्टी के रूप में नियुक्त किया। 2021 में इंग्लैंड टूर पर रहाणे उपकप्तान थे। तब टेस्ट सीरीज में फेल रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी साल के अंत में टेस्ट सीरीज से पहले रहाणे से उपकप्तानी छीन ली गई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रहाणे को टीम से भी बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा को उपकप्तानी का दावेदार मानते हैं गांगुली

Ravindra Jadeja Breaks Kapil Dev's 35-Year-Old Record With Mammoth Knock |  Cricket News

यह पूछे जाने पर कि क्या इस भूमिका के लिए शुभमन गिल जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करने का सही वक्त नहीं था? इसके जवाब में गांगुली ने कहा- हां, मुझे ऐसा लगता है। हालांकि, गांगुली ने न ही रहाणे के फैसले को खराब बताया, न ही इसे अच्छा बताया है। उन्होंने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि बीसीसीआई ने एक कदम पीछे लिया है। आप 18 महीने तक टीम से बाहर रहे हैं, फिर आप एक टेस्ट खेलते हैं और आप उपकप्तान बन जाते हैं। मुझे इसके पीछे की विचार प्रक्रिया समझ में नहीं आती है। रवींद्र जडेजा हैं, वह लंबे समय से टीम के साथ हैं और टेस्ट मैचों में उनका खेलना निश्चित है। वह एक मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन

पुजारा को लेकर यह बोले गांगुली

भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में से एक रहे गांगुली ने कहा-  टीम में वापस आना और 18 महीने के बाद सीधे उपकप्तान बनना, मुझे समझ नहीं आता। मेरी एकमात्र बात यह है कि चयन में निरंतरता होनी चाहिए। भारतीय चयनकर्ताओं ने चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बाहर करके बदलाव का कदम उठाया है और गांगुली चाहते हैं कि भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेल चुके खिलाड़ी के साथ क्लीयर कम्यूनिकेशन होना चाहिए।

गांगुली ने कहा, "चयनकर्ताओं को पुजारा के बारे में स्पष्ट विचार रखना चाहिए। क्या चयनकर्ता चाहते हैं कि पुजारा फिर से कभी टेस्ट खेलें या वह युवाओं के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इस बारे में पुजारा से स्पष्ट बातचीत होनी चाहिए। पुजारा जैसे खिलाड़ी के साथ यह खेल नहीं किया जा सकता कि उन्हें चुना, फिर ड्रॉप किया, फिर चुना और फिर ड्रॉप किया। अजिंक्य रहाणे के साथ भी ऐसा ही है।

Transition time in Test team: Cheteshwar Pujara first to go as spotlight on  misfiring batting unit - India Today
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed