{"_id":"07509454-bbac-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"interesting-battle-between-michael-hussey-and-chris-gayle-for-orange-cap","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं माइकल हसी और क्रिस गेल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चूहे बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं माइकल हसी और क्रिस गेल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में ऑरेंज कैप की लड़ाई जमकर चल रही है। वैसे तो इस लड़ाई में तीन खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन दो खिलाड़ियों के बीच चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाज क्रिस गेल और चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज माइकल हसी के बीच इस टोपी की लड़ाई टॉम एंड जैरी के खेल की तरह हो गई है।
विज्ञापन
रविवार को क्रिस गेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में अपनी 33 रन की पारी खेलकर टूर्नामेंट में 600 रन पूरे करने के साथ ही ऑरेंज कैप हासिल कर ली।
विज्ञापन
लेकिन उसी दिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच खेले गए दूसरे मैच में चेन्नई के माइक हसी ने 40 गेंदों में 40 रनों की पारी की बदौलत गेल को पीछे छोड़ते हुए फ्रि थोड़ ही देर बाद कैरेबियाई बल्लेबाज से औरेंज कैप छीन ली।
आईपीएल छह में अभी तक 13 मैच खेलकर हसी ने 55.81 के औसत से सर्वाधिक 614 रन बनाए हैं और वह इस सूची में पहले नंबर पर हैं।
हसी के इस सर्वाधिक रनों के रिकार्ड में पांच अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इसके बाद कैरेबियाई तूफन क्रिस गेल 14 मैचों में इतनी ही पारियों में 60.30 के बेहतरीन औसत से 603 रन बनाकर हसी से मात्र 11 रन पीछे दूसरे स्थान पर हैं।
गेल ने लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट में 600 रन का आंकडा पार किया है। इसमें गेल के तीन अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है।
कैरेबियाई तूफान ने वर्ष 2011 में 12 मैचों में 608 रन और 2012 में 15 मैचों में 733 रन बनाए थे। आईपीएल के पिछले कई मैचों में गेल और हसी के बीच ऑरेंज कैप हासिल करने का यह खेल बेहद ही रोमांचक और हास्यास्पद सा नजर आ रहा है।
जिसमें एक मैच में यह ऑरेंज कैप हसी के सिर होती है तो दूसरे मैच में यह गेल के सिर सजी होती है। दोनों ही खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाने की जंग में बेहद करीब चल रहे हैं। इसी सूची में आरसीबी कप्तान विराट कोहली (521) रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।