फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injury Scare for Pakistan as Captain Salman Agha Misses Training Ahead of Asia Cup 2025

Asia Cup: भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को लगी चोट, नहीं किया भारी-भरकम अभ्यास

Thu, 11 Sep 2025 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

पीसीबी ने कहा है कि सलमान आगा की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले यह चिंता का विषय जरूर है।

विज्ञापन
Injury Scare for Pakistan as Captain Salman Agha Misses Training Ahead of Asia Cup 2025
सलमान आगा - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान को एक चोट संबंधी चिंता ने घेर लिया है। टीम के कप्तान सलमान आगा ने बुधवार को दुबई के आईसीसी अकादमी में हुए अभ्यास सत्र में ज्यादातर चीजों में हिस्सा नहीं लिया। बताया जा रहा है कि सलमान की गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ है, जिसके कारण उन्हें गर्दन पर पट्टी बांधनी पड़ी।
विज्ञापन


हालांकि, सलमान टीम के साथ यात्रा पर अभ्यास सत्र के लिए गए जरूर थे, लेकिन उन्होंने वॉर्म-अप और फुटबॉल ड्रिल्स से दूरी बनाए रखी, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने पूरा फिटनेस रूटीन किया। उनके सीमित मूवमेंट को देखकर टीम मैनेजमेंट में थोड़ी चिंता जरूर नजर आई, खासकर जब रविवार को भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है। भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को 12 सितंबर को ओमान से भिड़ना है। यह देखने वाली बात होगी कि आगा इस मैच में खेलते हैं या नहीं।
विज्ञापन

PCB ने दी सफाई 'घबराने की जरूरत नहीं'
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस चोट को गंभीर न बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक एहतियाती कदम था। पीसीबी के मुताबिक, सलमान की चोट मामूली है और वह जल्द ही पूर्ण अभ्यास में लौट आएंगे। टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा है कि कप्तान एशिया कप के अहम मुकाबलों के लिए फिट रहेंगे।
विज्ञापन

टीम की बल्लेबाजी आगा पर टिकी है
सलमान आगा इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए युग का नेतृत्व कर रहे हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ियों की विदाई के बाद टीम की कमान अब सलमान को सौंपी गई है। कोच माइक हेसन की अगुआई में यह टीम खुद को फिर से स्थापित कर रही है। आगा और फखर जमां इस टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं।

सलमान ने मंगलवार नौ सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और पिछले कुछ महीनों से टीम एकजुट होकर प्रदर्शन कर रही है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं।' इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम को लेकर भी बयान दिया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत एशिया कप का फेवरेट है, तो सलमान ने साफ कहा कि टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम फेवरेट नहीं होती। एक-दो ओवर में ही मैच का रुख पलट सकता है।
विज्ञापन

त्रिकोणीय सीरीज जीतकर आई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान टीम ने एशिया कप से पहले यूएई में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर खिताब जीता। यह जीत टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली रही है।अब एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत, यूएई और ओमान से भिड़ना है। सलमान की फिटनेस इस अभियान में बेहद अहम होगी क्योंकि वह टीम के लीडर और फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed