{"_id":"08038e18-7220-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"injury-prone-ishant-sharma-may-miss-australia-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ईशांत की चोट उभरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले ईशांत की चोट उभरी
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाएं टखने में चोट से परेशान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जाएंगे। वहीं युवा तेज गेंदबाज वरुण आरोन पीठ दर्द का उपचार कराने लंदन जाएंगे। अगस्त 2011 में इंग्लैंड के दौरे पर ईशांत को बाएं टखने में चोट लगी थी। ऑपरेशन के बाद ईशांत ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दोबारा टीम में लौटे थे। पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान ईशांत की चोट दोबार उभर गई थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपने घरेलू मैदान पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस अहम सीरीज से ठीक पहले ईशांत का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान और उमेश यादव भी अभी चोटिल हैं।
विज्ञापन
लंदन में होगा वरुण का इलाज
भारत की ओर से खेलने वाले एक अन्य युवा तेज गेंदबाज वरुण आरोन भी पीठ दर्द से पीड़ित हैं। पीठ दर्द के इलाज के लिए वरुण को भी लंदन भेजा जाएगा। वरुण ने कहा, 'मैं अगले सप्ताह लंदन जाऊंगा, जहां में डॉक्टरों से मिलूंगा और उनकी सलाह लूंगा। वे मेरी फिटनेस की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही मैं तय करूंगा कि कब मुझे गेंदबाजी शुरू करनी है।
विज्ञापन