टी-20 और टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सफाया करने के बाद अब भारत को वेस्टइंडीज से भिड़ना है। तीन टी-20 और तीन वन-डे मैचों की इस घरेलू सीरीज की शुरुआत छह दिसंबर को हैदराबाद टी-20 से होगी। इस सीरीज से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने मंगलवार को उसकी चोट की समीक्षा की, उसे कुछ और समय आराम देने की सलाह दी गई है ताकि वह पूरी तरह से चोट से उबर जाए।’ इसमें कहा गया, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने उसकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है।’
3 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मैच हैदराबाद में छह दिसंबर को खेला जाएगा। बाकी दो मैच तिरूवनंतपुरम (आठ दिसंबर) और मुंबई (11 दिसंबर) को होंगे। केरल के सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम में रखा गया था, लेकिन एक भी मैच खेले बिना बाहर कर दिया गया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी और पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर सवाल उठाए थे।
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
33 बरस के धवन वनडे श्रृंखला से पहले फिट हो सकते हैं। हालिया खराब फार्म के कारण वह काफी दबाव में भी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे श्रृंखला 15 दिसंबर से शुरू होगी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में धवन सिर्फ 91 रन ही बना सके। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके।
भारतीय टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन।