फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता गंवाने के NDA के लिए यह हैं मायने, महाराष्ट्र चुनावी चंदे के लिए अहम

Wed, 27 Nov 2019 09:56 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Nov 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra is Important for election funding know meaning of losing power here for NDA
महाराष्ट्र की दलीय स्थित - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार का गिर जाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए के लिए किसी झटके से कम नहीं है। आइए जानते हैं इस पूरी सियासी उठापटक से एनडीए को हुए नुकसान या यूं कहें की सत्ता गंवाने के क्या मायने हैं। 



दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की वजह से पहले से ही एनडीए सत्ता से दूर है। हालांकि, दिल्ली में फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं महाराष्ट्र में घटे सियासी घटनाक्रम के बाद अब इस आर्थिक राजधानी में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। 

Maharashtra is Important for election funding know meaning of losing power here for NDA
संसद के सेंट्रल हॉल का नजारा - फोटो : पीटीआई

एनडीए का साल 2017 में 72 फीसदी आबादी पर शासन था। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सत्ता उसके हाथ से जाने पर वह 41 फीसदी आबादी तक सीमित होकर रह गया है।

Maharashtra is Important for election funding know meaning of losing power here for NDA
NDA - फोटो : Amar Ujala

हालांकि, मिजोरम और सिक्किम जैसे छोटे राज्य एनडीए के खाते में आए हैं। इस तरह से अब 17 राज्यों में एनडीए सरकार है। इनमें से 13 राज्यों में भाजपा और चार राज्यों में सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra is Important for election funding know meaning of losing power here for NDA
modi and yogi - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। यही वजह है कि एनडीए के लिए महाराष्ट्र काफी अहम है। भाजपा तमिलनाडु में सरकार के साथ है, लेकिन विधायक एक भी नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra is Important for election funding know meaning of losing power here for NDA
शरद पवार और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के क्या हैं मायने

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल जीडीपी करीब 30 लाख करोड़ रुपए है। यह देश की जीडीपी का 14 फीसदी हिस्सा है। देश के 40 फीसदी से ज्यादा कॉर्पोरेट ऑफिस महाराष्ट्र में ही हैं। इस लिहाज से पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे में इस राज्य का बड़ा अहम योगदान है। ऐसे में यहां सत्ता से बाहर होना पार्टी की साख और अब तक चले आ रहे सफलता के रथ पर ब्रेक लगाने का काम कर सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed