{"_id":"661433aa1803313d7e0900f7","slug":"injured-mayank-yadav-will-not-be-able-to-play-in-lsg-s-next-match-against-delhi-capitals-in-ipl-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ को लगा झटका, यह गेंदबाज नहीं खेल पाएगा अगला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ को लगा झटका, यह गेंदबाज नहीं खेल पाएगा अगला मैच
Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:43 PM IST
सार
मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे लेकिन टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर पाए। उन्होंने अपने इस ओवर में 13 रन दिए।
विज्ञापन
मयंक यादव
- फोटो : IPL
विस्तार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले आईपीएल मैच में नहीं खेल पाएंगे। मयंक को रविवार रात लखनऊ में एलएसजी की गुजरात टाइटंस पर 33 रन की जीत के दौरान को चोट लग गई थी।
मयंक चिकित्सकों की निगरानी में
लखनऊ सुपरजाएंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह पूरे सप्ताह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। एलएसजी के सीईओ विनोद बिष्ट ने यहां जारी बयान में कहा, 'मयंक को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ और एहतियात के तौर पर हम अगले सप्ताह तक उसके कार्यभार का प्रबंधन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही मैदान पर देखेंगे।' बिष्ट के बयान का मतलब यह है कि मयंक ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी के इस सप्ताहांत (14 अप्रैल) में होने वाले मैच से भी बाहर रह सकते हैं। तेज गेंदबाजों के पेट के निचले हिस्से की चोटों को ठीक होने में अधिक समय लगता है ऐसे में देखना होगा कि वह कब तक मैदान पर वापसी करते हैं।
गुजरात के खिलाफ मैच में फेंका एक ओवर
मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे लेकिन टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाने से पहले वह अपने ओवर में केवल दो बार 140 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर पाए। उन्होंने अपने इस ओवर में 13 रन दिए। वह इसी चोट के कारण दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी सत्र के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे थे। मयंक अपने करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सत्र में अपना आईपीएल पदार्पण किया था और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रभावित किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में इस गेंदबाज ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे जिसमें उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इस आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में छह विकेट चटकाए हैं।