Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Lion Returns Strong: Amanjot Kaur’s Comeback Story of Grit and Learning

Womens World Cup: 'एक घायल शेर बड़ी छलांग लगाने के लिए एक कदम पीछे लेता है', बोलीं अमनजोत कौर

Thu, 02 Oct 2025 03:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Oct 2025 03:50 PM IST
सार

महिला वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की साझेदारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला और टीम को 59 रन से जीत दिलाई।

विज्ञापन
Injured Lion Returns Strong: Amanjot Kaur’s Comeback Story of Grit and Learning
अमनजोत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर अमनजोत कौर मानती हैं कि चोट और असफलताओं का दौर उनके लिए रुकावट नहीं, बल्कि बड़ी छलांग की तैयारी साबित हुआ। 25 वर्षीय अमनजोत ने कहा, 'जैसे घायल शेर लंबी छलांग से पहले पीछे हटता है, वैसे ही मेरा ब्रेक भी एक नए हमले से पहले का विराम था।'
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ दमदार वापसी
महिला वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की साझेदारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से निकाला और टीम को 59 रन से जीत दिलाई। यह मुकाबला अमनजोत के लिए खास था क्योंकि लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्होंने अपने दमखम का फिर से सबूत दिया।
विज्ञापन


चोट और संघर्ष का सफर
दो साल पहले भारतीय टीम में डेब्यू करने वाली अमनजोत तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन स्ट्रेस फ्रैक्चर और मांसपेशियों की चोट ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया। आठ महीने तक वह टीम से बाहर रहीं और टी20 विश्व कप भी मिस करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी का रास्ता और WPL में चमक
लंबे ब्रेक के बाद अमनजोत ने महिला वनडे चैलेंजर के जरिये वापसी की। इसके बाद विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में 63 रन की पारी खेली। हालांकि, विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वह शामिल नहीं हो पाईं।

शरीर को आराम देने का फैसला
अमनजोत ने बताया कि उन्होंने कोच अमोल मजूमदार से साफ कहा था कि अगर उन्हें विश्व कप में मौका देना है तो उनके शरीर को आराम देना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'मेरे खेलने का फायदा तभी है जब मैं फील्डिंग में रन बचा सकूं, रन बना सकूं और विकेट ले सकूं। वरना मेरी जगह कोई और ले लेगा।'


आठ महीने का सबक
अमनजोत मानती हैं कि चोट का दौर उनके लिए सीखने का अहम समय था। उन्होंने कहा, 'पिछले आठ महीनों में मैंने अपने बारे में इतना कुछ सीखा है, जो शायद छह साल के करियर में नहीं सीख पाई। चोट को आप झटके की तरह ले सकते हैं, लेकिन मैंने इसे सीखने के मौके की तरह देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed