{"_id":"3b95cf86-6eea-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"injured-ajit-agarkar-to-miss-irani-tie","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी कप से हटे चोटिल अगरकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी कप से हटे चोटिल अगरकर
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
अपनी कप्तानी में मुंबई को इस बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले अजीत अगरकर ग्रोइन की समस्या के कारण शेष भारत के खिलाफ होने वाले ईरानी कप से बाहर हो गए हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘अगरकर को फाइनल के दौरान ग्रोइन की समस्या हो गई थी जिससे वह अब तक नहीं उबर पाए हैं। इस कारण वह शेष भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
अभिषेक नायर को उनकी जगह कप्तान नियुक्त किया गया है। अगरकर की जगह किसी को भी टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।’ शेष भारत की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। इससे पहले मुंबई के तेज गेंदबाज जहीर खान भी चोटिल होने के चलते ईरानी ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन