फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   injurd Kevin Pitersen out of IPL

तिहरे शतक के बाद भी नहीं खुली किस्मत, लगा दोहरा झटका

Fri, 15 May 2015 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 May 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
injurd Kevin Pitersen out of IPL

बदकिस्मती इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन का पीछा नहीं छोड़ रही है। काउंटी क्रिकेट के दौरान लगी चोट के कारण वह मौजूदा आईपीएल-8 के मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नए डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस के उनके लिए इंग्लैंड टीम में वापसी के दरवाजे बंद किए जाने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने कहा था कि वह शुक्रवार को भारत आएंगे और रविवार को मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन


पीटरसन भी आईपीएल मैच खेलने को लेकर उत्साहित थे पर बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार चोट के कारण पीटरसन दो हफ्ते तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। पिछले साल फरवरी तक इंग्लैंड टीम में शामिल इस धुरंधर बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीबी के चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स ने पहले कहा था कि पीटरसन यदि काउंटी क्रिकेट खेलते हैं और रन बनाते हैं तो उन्हें इंग्लैंड टीम में वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। केविन ने इसी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने की जगह काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लिया और तिहरा शतक ठोंक दिया। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

KP की छुट्टी होने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को राहत

injurd Kevin Pitersen out of IPL

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के केविन पीटरसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से दूर रखने के फैसले से स्तब्ध हैं पर साथ ही इस बात से उन्हें राहत भी है कि आगामी एशेज सीरीज में चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के इस धाकड़ बल्लेबाज से सामना नहीं होगा।

इंग्लैंड के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बना चुके बल्लेबाज केविन पीटरसन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नए डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस ने बता दिया है कि काउंटी क्रिकेट में सरे के खिलाफ तिहरा शतक बनाने के बावजूद वह एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रियान हैरिस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर लिखा, "यदि पीटरसन ने सरे की ओर से लगातार शतक लगाए तो उन्हें टीम में लेने का दबाव बढ़ जाएगा। लिहाजा जब तक इंग्लैंड टीम नहीं चुन ली जाती तब तक मैं इस बात पर विश्वास नहीं करने वाला हूं।" हैरिस ने कहा कि वैसे वह बहुत खुश होंगे यदि सीरीज में केविन जैसे बल्लेबाज से सामना नहीं हो।

टेस्ट क्रिकेट में पीटरसन को सर्वाधिक दस बार आउट कर चुके पीटर सिडल ने कहा कि यकीनन वे अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें गेंदबाजी करना कठिन होता है। उनका विकल्प ढूंढना संभव नहीं है। ऐसे बल्लेबाज जिनका टेस्ट औसत 50 हो, उसके विपक्षी टीम में न होने से खुशी तो होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed