फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs SAW: Injured Harmanpreet Kaur out from 1st T20i against south africa team

चोट के कारण हरमनप्रीत पहले टी-20 से बाहर, तीन मैचों की सीरीज में होगी दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत

Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
INDW vs SAW: Injured Harmanpreet Kaur out from 1st T20i against south africa team
harmanpreet kaur

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला क्रिकेट टी-20 सीरीज के शनिवार को होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गई हैं। उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि हरमन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगी। उन्हें बुधवार को इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पांचवें वनडे मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। आगामी मैचों में उनकी फिटनेस के बारे में मेडिकल टीम जानकारी देगी।  

विज्ञापन


शैफाली पर होंगी निगाह:
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से पराजित किया है। अब तीन मैचों की टी20 सीरीज हो रही है जिसमें 17 साल की ओपनर शैफाली वर्मा भी टीम में शामिल होंगी जिन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हरलीन देओल और रिचा घोष भी मध्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने को बेताब होंगी। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और मानसी जोशी के अलावा मोनिका पटेल और सिमरन दिल बहादुर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 
विज्ञापन


वनडे की हार बीती बात: 
मंधाना ने कहा कि वनडे सीरीज अब बीती बात है। अब टीम का फोकस टी20 सीरीज पर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम वनडे सीरीज की हार को भुलाकर आगामी मैचों पर फोकस किए है। टीम में कई खिलाड़ी नए आएंगे तो हमें नया सोचने की जरूरत है। हमने इस बात पर मंथन किया है कि वनडे सीरीज में कहां गलतियां हुई हैं और हमें किस तरह तैयारी करनी है। स्मृति ने क्षेत्ररक्षण की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वनडे सीरीज में कुछ कैच छूटीं। हमें बेहतर करना होगा। साथ ही कहा कि स्पिनर हमारी मजबूती हैं, बस प्रदर्शन में थोड़ी निरंतरता की जरूरत है। अगर हम सही दिशा के साथ गेंदबाजी करेंगे तो विपक्षी बल्लेबाजों को मुश्किलें आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed