फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs ENGW england team have lot of work to do ahead of match against india says former captain Nasser Hussain

INDW vs ENGW: पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इंग्लैंड की महिला टीम को चेताया, कहा- भारत के खिलाफ बहुत काम करना होगा

Tue, 15 Mar 2022 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Mar 2022 09:31 PM IST
सार

आईसीसी महिला विश्व कप में बुधवार को भारत और गत चैंपियन इंग्लैंड के बीच एक अहम मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें लीग मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। हालांकि मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी महिला टीम को आगाह किया है।

विज्ञापन
INDW vs ENGW england team have lot of work to do ahead of match against india says former captain Nasser Hussain
ENGW vs INDW - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी महिला विश्व कप में बुधवार को भारत और गत चैंपियन इंग्लैंड के बीच एक अहम मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें लीग मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। हालांकि मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी महिला टीम को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि टूर्नामेंट में नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए जूझ रही गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम को बुधवार को होने वाले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के खिलाफ काफी काम करना होगा। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले तीन मैच में तीन हार के बाद मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। हुसैन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की तीन विकेट की हार के बाद कहा, "तीन मैच खेले और तीनों हार गए, सभी करीबी मुकाबले, उन्हें काफी काम करने की जरूरत है। उन्हें कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए, वे अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहीं।"
विज्ञापन


हुसैन ने कहा, "इंग्लैंड को अगले मैच में भारत से भिड़ना है और दोनों टीम के लिए यह मुकाबला काफी बड़ा होगा। टूर्नामेंट में इतनी सारी अच्छी टीमें हैं लेकिन बुधवार का मुकाबला काफी बड़ा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चल रहा है। टीम ने स्मृति मंधाना (123) और हरमनप्रीत कौर (109) के शतक से पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया। हुसैन ने कहा, "भारत काफी अच्छा खेल रहा है, बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने उस दिन शानदार प्रदर्शन किया इसलिए कोई मुकाबला आसान नहीं होने वाला।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed