फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AuSW India Women Cricket Team captain Mithali Raj goes past 20000 career runs during India vs Australia match

INDW vs AuSW: 'रन मशीन' मिताली राज का करिश्मा, महिला क्रिकेट में रचा एक और कीर्तिमान

Tue, 21 Sep 2021 02:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 02:43 PM IST
सार

भारत की कप्तान मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस मुकाबले के दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 20,000 रन पूरे किए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया के पहली बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
INDW vs AuSW India Women Cricket Team captain Mithali Raj goes past 20000 career runs during India vs Australia match
मिताली राज - फोटो : twitter@BCCIWomen

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच के दौरान भारत की कप्तान मिताली राज ने और उपलब्धि हासिल की। इस मैच के जरिए उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बीस हजार रन पूरे कर लिए। मिताली ने यह कीर्तिमान आज कंगारू टीम के खिलाफ मैके में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में स्थापित किया।

विज्ञापन


मिताली ने खेली 61 रनों की पारी

भारतीय कप्तान मिताली राज ने इस मुकाबले में 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने यह रन 107 गेंदों का सामना करते हुए बनाए। उनकी इस इनिंग्स के चलते भारतीय टीम 8 विकेट पर 225 रन बनाने में सफल रही। यह मिताली के वनडे करियर का 59वां अर्धशतक था। वैसे मिताली राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज हैं। इसी साल इंग्लैंड दौरे पर मिताली राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थीं। 
विज्ञापन


क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पूरे किए बीस हजार रन

मिताली राज प्रथम श्रेणी क्रिकेट, लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट में सभी पारुपों को मिलाकर अपने क्रिकेट करियर में 20 हजार रन बनाने में सफल हो गईं। वह साल 1999 से क्रिकेट में धमाल मचा रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई  रिकॉर्ड स्थापित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों में लगा चुकी हैं लगातार अर्धशतक

मिताली राज इन दिनों प्रचंड फॉर्म में हैं। वह महिला वनडे क्रिकेट में लगातार पांच अर्धशतक लगा चुकी हैं।  इससे पहले उन्होंने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में लखनऊ में 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध ब्रिस्टल में 72, टॉन्टन में 59 और वॉरसेस्टर में नाबाद 75 रन बनाए थे। 


ऐसा है मिताली का इंटरनेशनल करियर 

मिताली राज ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 669 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिेए 218 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 197 पारियों में 55 बार नॉट ऑउट रहते हुए 7367 रन बनाने में सफलता हासिल की। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 7 शतक समेत 59 अर्धशतक जड़े हैं। इतना ही नहीं मिताली ने 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2364 रन बनाए जिनमें उन्होंने 17 पचासे लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed