INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, तीन अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को एकमात्र टेस्ट के अलावा तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है।
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी वन-डे, टेस्ट और टी-20 टीम का एलान कर दिया है। एकमात्र टेस्ट और वन-डे के लिए टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टेस्ट और वन-डे की कमान मिताली राज के हाथों में है। वहीं, टी-20 टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। बता दें कि यास्तिका भाटिया और मेघना सिंह को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। टी-20 और वन-डे के अलावा यास्तिका का नाम टी-20 टीम में भी शामिल है। वहीं, टी-20 में अनकैप्ड खिलाड़ी रेणुका सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को एकमात्र टेस्ट के अलावा तीन वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत वन-डे सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। 22 को दूसरा जबकि 24 सितंबर को आखिरी वन-डे होगा। वहीं, 30 सितंबर से टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद सात अक्तूबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा नौ अक्तूबर जबकि तीसरा व दौरे का आखिरी मुकाबला 11 अक्तूबर को खेला जाएगा।
टेस्ट और वन-डे के लिए टीम
मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, एकता बिष्ट।
JUST IN: India have named their squads for their upcoming tour of Australia.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 24, 2021
Uncapped players Yastika Bhatia and Meghna Singh have been included for the one-off Test and ODI series pic.twitter.com/PUmLFBrlmN
टी-20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देउल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।
JUST IN: India announce a 17-player squad for the T20Is in Australia.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 24, 2021
Uncapped Renuka Singh Thakur gets her maiden national call-up. pic.twitter.com/hJIzcsjCYp