फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW day night test ended in draw; Smriti Mandhana declared player of the match

INDW vs AUSW: भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट ड्रॉ, 271 रन के जवाब में दिन खत्म होने तक 36 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Sun, 03 Oct 2021 12:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 03 Oct 2021 12:32 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेल गया डे/नाइट टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दिन का खेल खत्म होेने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36/2 था।

विज्ञापन
INDW vs AUSW day night test ended in draw; Smriti Mandhana declared player of the match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया डे/नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला गया डे/नाइट टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी में भारत ने 377/8 और ऑस्ट्रेलिया ने 241/9 रन बनाए थे। दूसरी पारी टीम इंडिया ने 135/3 पर घोषित कर दी।

विज्ञापन


इस लिहाज से भारत ने मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के सामने 271 रन का लक्ष्य रखा। दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 36/2 रन बना लिए थे और मैच ड्रॉ हो गया। स्मृति मंधाना ने पहली पारी  में 127 रन और दूसरी पारी में 31 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


पेरी-गार्डनर के अर्धशतकों के संभला ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों तक पहुंचाने में एलियस पेरी और एशले गार्डनर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं पेरी ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने यह पारी ऐसे समय में खेली जब कंगारू टीम विकेट लगातार गिर रहे थे। पेरी ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली और बहुत हद तक ऑस्ट्रेलिया की हार टालने में भूमिका निभाई। वहीं छठे नंबर की बल्लेबाज एशले गार्डनर ने भी अर्धशतक लगाते हुए पेरी का बढ़िया साथ दिया। गार्डनर 51 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों बैटरों के अलावा मेग लैनिंग 38 और ताहलिया मैक्ग्रा ने 28 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की उम्दा गेंदबाजी
भारतीय महिला गेंदबाज भले ही ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने में नाकाम रहीं लेकिन सभी गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग का मुजाहिरा किया। भारत की तरफ से पूजा वस्त्रकार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट मिले। 


भारत ने अपनी पहली पारी में बनाए थे 377 रन
भारतीय महिला टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 377 रन बनाकर घोषित की थी। टीम इंडिया की ओर से सलामी बैटर स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 127 रन बनाए थे जबकि, दीप्ति शर्मा ने 66 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा शेफाली वर्मा 31, पूनम राउत 36, मिताली राज 30, तान्या भाटिया 22 और यास्तिका भाटिया ने 19 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed