फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvWI Live Scorecard And Updates of 1st ODI Match India vs West Indies In Chennai

INDvWI: हेटमायर-होप ने लगाई भारतीय गेंदबाजों की क्लास, पहले वन-डे में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

Mon, 16 Dec 2019 07:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 16 Dec 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
INDvWI Live Scorecard And Updates of 1st ODI Match India vs West Indies In Chennai
होप और हेयमायर - फोटो : सोशल मीडिया

शिमरोन हेटमायर (139) और शाई होप (102*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने रविवार को पहले वन-डे में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम ने 45.5 ओवर्स में ही 291 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर ली। विंडीज की तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए शिमरोन हेटमायर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 18 दिसंबर को विशाखापट्नम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने सुनील अंबरीस (9) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पहले विकेट के लिए अंबरीस और होप के बीच केवल 11 रन की साझेदारी हुई। यहां से होप और हेटमायर ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को 220 के पार पहुंचाया। मगर 38.4 ओवर में मोहम्मद शमी ने इस बड़ी साझेदारी को तोड़ा और हेटमायर को अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेटमायर ने 106 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के की मदद से 139 रन की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.13 का था। दूसरे विकेट के लिए होप और हेटमायर के बीच 218 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर के बाद इस मुकाबले में शाई होप ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने धीमी पारी खेलते हुए 151 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 102 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। 

32.2वें ओवर में शिमरोन हेटमायर ने एक रन के साथ अपना शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका दूसरा और वन-डे अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां शतक है। हेयमायर ने 85 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। 

इससे पहले इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। भारत की तरफ से ऋषभ पंत (71) और श्रेयर अय्यर (70) के अलावा केदार जाधव ने 40 रन रन बनाए।

टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही। 21 रन के स्कोर भारत को केएल राहुल (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली भी केवल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा (36) के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। शुरुआती विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की पारी को संभला और दोनों ने अधर्शतक जड़े। पंत ने अपने एकदिवसीय करियर का पहला, तो वहीं श्रेयस ने पांचवां अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

अल्जारी जोसेफ ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही रोहित शर्मा को पवेलियन भेजकर भारत को बड़ा झटका दिया है। रोहित ने मिडविकेट की ओर गेंद खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ज्यादा ऊंची उठ गई और किरोन पोलार्ड ने कैच लपका कर रोहित को चलता किया। 56 गेंदों में 36 रन बनाकर रोहित शर्मा वापस लौट गए।

पंत और अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

INDvWI Live Scorecard And Updates of 1st ODI Match India vs West Indies In Chennai
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

शेल्डन कॉटरेल सातवां ओवर करने आए और केएल राहुल को वापस पवेलियन भेजा। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने स्कावयर लेग की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट के किनारे पर लगकर ऊपर उठ गई, हेटमायर मे आसान कैच लपका और राहुल 15 गेंदों में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर कॉटरेल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। धीमी गति की गेंद को कोहली भांप नहीं पाए और भारत को बड़ा झटका लगा। कोहली चार गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद 37वें ओवर में भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा। इस ओवर की चौथी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने अय्यर को पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। अय्यर ने 88 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए पंत और अय्यर के बीच 114 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

इसके कुछ ही देर बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। 39.4 ओवर में कप्तान पोलार्ड ने पंत को हेयमायर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पंत ने डेब्यू के एक साल बाद वन-डे में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए इस मैच में 69 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

47.3 ओवर में भारत को केदार जाधव के रूप में छठा झटका लगा। कीमो पॉल ने जाधव को पोलार्ड के हाथों कैच आउट करारक पवेलियन भेजा। जाधव ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। इसके अगले ही गेंद पर जडेजा रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। जडेजा के रूप में भारत को सातवां झटका लगा। यहां दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। दरअसल, जडेजा रनआउट थे, लेकिन अंपायर ने इशारा नहीं किया तो जडेजा भी क्रीज पर जमे हुए थे। लगभग एक मिनट बाद जब रिप्ले में दिखाया गया कि जडेजा क्रीज से बाहर थे। तब अंपायर ने आउट का इशारा दिया और वह पवेलियन लौटे।

विराट की अगुआई में भारतीय टीम की नजरें कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर टिकी हैं। मैच के एक दिन पहले यहां बारिश हो रही थी जिससे सभी की निगाहें मौसम पर टिकी थीं, लेकिन फिलहाल मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।

दोनों टीम इस प्रकार है:

INDvWI Live Scorecard And Updates of 1st ODI Match India vs West Indies In Chennai
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप(विकेटकीपर), सुनील एमब्रिस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस, कीरोन पोलार्ड(कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed