वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, मोहम्मद शमी की टी-20 टीम में वापसी
- भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने हैं
- मुंबई (6 दिसंबर), तिरुवनंतपुरम (8 दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर)
- 15 दिसंबर से तीन मैच की वन-डे सीरीज खेली जाएगी
- चेन्नई (15 दिसंबर), विजाग (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर)
- 15 में से 14 खिलाड़ियों को वन-डे और टी-20 दोनों टीम में जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया गया। टी-20 टीम में लंबे समय बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में हैट्रिक लेने वाले पेसर दीपक चाहर को टी-20 के साथ-साथ वन-डे टीम में भी जगह दी गई है।
बांग्लादेश के खिलाफ 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल किए गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बिना मौका दिए ही टीम से बाहर कर दिया गया। क्रुणाल पांड्या की जगह रवींद्र जडेजा को वन-डे के बाद टी-20 में जगह दी गई है। शार्दुल ठाकुर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
ALERT🚨: #TeamIndia for the upcoming @Paytm series against West Indies announced. #INDvWI pic.twitter.com/7RJLc4MDB1
— BCCI (@BCCI) November 21, 2019
खराब प्रदर्शन के बावजूद शिखर धवन और ऋषभ पंत पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है, इन्हें दोनों फॉर्मेट के लिए टीम में रखा गया है। वहीं वनडे टीम में केदार जाधव अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। वे वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम के सदस्य थे।
डेब्यू को तैयार शिवम दुबे
मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी-20 के अब वनडे टीम में भी मौका दिया गया है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट के बाद पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी प्रभावित किया था। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आए हैं।
कोलकाता में चयन समिति की इस बैठक में अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, चयन समिति के सदस्य गगन खोड़ा, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और देबांग गांधी के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष जय शाह मौजूद थे।
भारतीय टीम और कार्यक्रम
वन-डे टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार।
T20I टीम: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने हैं जो मुंबई (6 दिसंबर), तिरुवनंतपुरम (8 दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर) में खेले जाएंगे। तीन वनडे चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापट्टनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में होने हैं।