{"_id":"5d8b409c8ebc3e013c6cb850","slug":"indvssa-virat-kohli-reveals-inspiration-behind-fitness-routine-in-indian-cricketers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल के भी दीवाने हैं विराट कोहली, बताया क्रिकेटर्स को इस खेल से क्या सीखना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फुटबॉल के भी दीवाने हैं विराट कोहली, बताया क्रिकेटर्स को इस खेल से क्या सीखना चाहिए
Thu, 26 Sep 2019 07:22 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Sep 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
किसी जमाने में सुस्त और अनफिट खिलाड़ियों से भरी हुई भारतीय क्रिकेट टीम अब दुनिया की सबसे तेज फिल्डिंग लाइनअप है। सर्कल के भीतर सिंगल-डबल हो या फिर बाउंड्री पर चौके-छक्के रोकना टीम इंडिया अब किसी से पीछे नहीं। इसका श्रेय जाता है भारतीय कप्तान विराट कोहली को। कप्तान कोहली विश्व क्रिकेट के फिटनेस आइकन के रूप में उभरे हैं। संतुलित आहार, नियमित जिम के बूते विराट टीम के दूसरे खिलाड़ियों के लिए फिटनेस गोल सेट कर रहे हैं। नतीजतन मौजूदा टीम का हर दूसरा खिलाड़ी सिक्स पैक एब्स के साथ मानसिक तौर पर भी फिट है। बातचीत में विराट कोहली ने क्रिकेटर्स की इस सफलता का श्रेय फुटबॉल को दिया।
विज्ञापन
दरअसल, इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब में एफसी गोवा की नई जर्सी के लॉन्च के मौके पर इस फुटबॉल टीम के सह-मालिक विराट कोहली गोवा में थे। इस दौरान विराट ने कहा कि, 'हम फुटबॉलर्स हमेशा उनके कड़े अनुशासन के लिए देखते हैं। यह इस खेल की जरूरत है, जहां फील्ड पर उतरने के बाद अपना श्रेष्ठ देने के लिए आपको इस स्तर पर होना ही पड़ेगा। फुटबॉल खिलाड़ी अपने प्रोफेशनल, शारीरिक तैयारियों, पोषण और बाकी के समय के लिए बहुत अनुशासित रहते हैं। हम उनसे काफी कुछ सीखते हैं।
विज्ञापन
विराट की माने तो, 'क्रिकेट ऐसा खेल नहीं है, जहां हैरतअंगेज रूप से शारीरिक ताकत की जरूरत हो। फुटबॉल बहुत तेज खेल है, जो 90 मिनट के भीतर पूरा हो जाता है। इसके लिए आपको खेल की स्थितियों पर अपना नियंत्रण रखने के लिए बिल्कुल फिट रहना होता है। अगर आप खुद को फुटबॉलर्स जितना फिट रखना चाहते हैं, तो आप क्रिकेट में कई चीजों को अलग स्तर पर जाकर संभव बना सकते हैं। क्रिकेटर्स की तुलना में फुटबॉलर्स कहीं ज्यादा फिट होते हैं।
विज्ञापन