फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSL: Sri Lankan team arrives in Guwahati for T20 series against India

INDIA vs SRI LANKA: गुवाहाटी पहुंची श्रीलंकाई टीम, CAA के विरोध की आग में पहला टी-20

Fri, 03 Jan 2020 08:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jan 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
INDvSL: Sri Lankan team arrives in Guwahati for T20 series against India
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2020 की अपनी पहली सीरीज खेलने को तैयार है। सामने है एशियाई सुपरपावर श्रीलंका। दोनों ही टीम करीब एक साल बाद आमने-सामने है। इससे पहले 2017-18 में श्रीलंकाई टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी, तब उसे 3-0 से मुंह की खानी पड़ी थी। भारत ने 12 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। अब मेजबान के इस तिलिस्म को तोड़ने श्रीलंकाई टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की अगुवाई में श्रीलंका की क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को गुवाहाटी पहुंची। श्रीलंकाई टीम को नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया। भारतीय टीम के रविवार को होने वाले मैच के लिए शुक्रवार को अलग-अलग उड़ान से यहां पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम क्रिकेट संघ (एसीए) के एक अधिकारी ने कहा, ‘दोनों टीमों के लिए वैकल्पिक अभ्यास सत्र हैं। पहले श्रीलंका की टीम अभ्यास करेगी और शाम को भारतीय टीम।’ असम में सीएए के खिलाफ दिसंबर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे जिससे रणजी और अंडर-19 मैच प्रभावित हुए थे। एसीए के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है'।

विज्ञापन

39,500 दर्शकों की क्षमता वाले बारासपारा स्टेडियम के 27,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं। सैकिया ने कहा, ‘लोग क्रिसमस और नए साल के जश्न में डूबे थे। हमें अंतिम क्षणों में टिकटों की बिक्री की उम्मीद है।’ असम में 10 जनवरी से 'खेलो इंडिया' खेल भी शुरू होने जा रहे हैं, इसमें लगभग सात हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

5 अप्रैल के पहले टी-20 के बाद दूसरा टी-20 सात जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और अंतिम मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसाल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन राजिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed