फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against Sri Lanka at Guwahati

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को सुलझानी है कई पहेली, साल का पहला मुकाबला आज

Sun, 05 Jan 2020 08:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Jan 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल में भारतीय टीम का यह पहला टी-20 मैच है। श्रीलंका के खिलाफ यहां होने वाले मुकाबले में सभी की निगाहें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर हैं जो तीन महीने से अधिक समय से स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण मैदान से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। इस साल टी-20 विश्व कप होना है और इससे पहले भारतीय टीम को 15 टी-20 मैच खेलने हैं।

विज्ञापन


इससे पहले टीम प्रबंधन अभी भी संयोजन को लेकर उधेड़बुन में है और आईपीएल की समाप्ति तक खिलाड़ियों के स्थानों को लेकर कोई अंतिम फैसला होने की संभावना नजर नहीं आती। तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की समस्या, दूसरे ओपनर को लेकर दुविधा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की निगाह होगी।

विज्ञापन

बुमराह के साथ यंग पेस बैटरी

INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

बेशक बुमराह के आने से भारतीय टीम का तेज आक्रमण दमदार होगा, लेकिन मोहम्मद शमी को सीरीज में आराम दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में बुमराह के साथ दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर पर दारोमदार होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि डेथ ओवरों में बुमराह के साथ दबाव का सामना किस तरह करते हैं।

शिवम दुबे निश्चित रूप से बड़े शॉट लगाते हैं, लेकिन यह देखना होगा कि उनकी ‘सीम अप’ वाली गेंद सपाट पिच कैसा प्रदर्शन करती है। टीम इंडिया का थिंक टैंक अपने तेज गेंदबाजों पर पड़ने वाले कार्यभार को लेकर बहुत सतर्क है।

बुमराह को हाल ही में गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच न खेलने की बीसीसीआई की ओर से छूट दी गई। वाशिंगटन सुंदर भी ऐसा प्रदर्शन करना चाहेंगे कि यह सुनिश्चित हो जाए कि किसी भी समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से अंतिम एकादश में किसी एक का ही चयन हो।

दूसरे ओपनर की उलझी है पहेली

INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
शिखर धवन - फोटो : social media

हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन दूसरे ओपनर का सवाल अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन के लिए यह सीरीज महत्वपूर्ण है जो रोहित की अनुपस्थिति में प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि दूसरे छोर पर लोकेश राहुल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में दिल्ली के बाएं हाथ के खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी मैच में हैदराबाद के खिलाफ 140 रन बनाए। उन्होंने 2019 में टी-20 मैचों की 12 पारियों में 272 रन बनाए हैं। दूसरी ओर जब धवन चोटिल थे तो लोकेश राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 62, 11, 91, 06, 102 और 77 रन की पारियां खेली हैं। बावजूद इसके धवन के दावे को आप टी-20 विश्व कप के लिए खारिज नहीं कर सकते। दो साल पहले टी-20 में उन्होंने 17 पारियों में 689 रन बनाए थे। आईपीएल में भी उनका बल्ला खूब चला था।

विकेटकीपर पंत या सैमसन
एक अहम सवाल ऋषभ पंत का प्रदर्शन है क्योंकि संजू सैमसन पहले ही छह टी-20 मैचों में बेंच पर रहे और महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति से चीजें थोड़ी अस्थिर हैं। धोनी ने संन्यास भी नहीं लिया है। कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं विकल्प खुले हैं।

विज्ञापन

मैथ्यूज से होगी श्रीलंका को उम्मीदें

INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्वि्टर

भारत ने यहां अपना एकमात्र टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 अक्तूबर 2017 को खेला था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद होटल लौटते हुए टीम की बस पर पत्थर भी फेंके गए थे। इससे कोहली के पुरुषों के लिए यहां अपना खराब रिकॉर्ड सुधारने का समय है।


मैथ्यूज से होगी श्रीलंका को उम्मीदें
श्रीलंका को अपनी अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में 0-3 की शिकस्त झेलनी पड़ी, क्योंकि उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन लचर रहा था और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी होंगी। टीम कुसल परेरा पर बहुत निर्भर है जिन्होंने अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में 100 रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की वापसी से भी काफी उम्मीद लगाए होगी, जिन्होंने अंतिम बार अगस्त 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी -20 मैच खेला था।

भारत-श्रीलंका आमने-सामने

INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर
  • 15  टी-20 मुकाबले खेलने हैं भारत को विश्व कप से पहले
  • 272 रन बनाए शिखर धवन ने पिछले साल खेले 22 टी-20 में
  • 16 महीनों में पहला टी-20 खेलने उतरेंगे श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज

भारत-श्रीलंका आमने-सामने

  • कुल मैच :16
  • भारत जीत : 11
  • श्रीलंका जीत : 05

टीमें इस प्रकार है।

INDvSL: Match Preview of First T 20 Match against  Sri Lanka at Guwahati
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋ षभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed