{"_id":"5c7e14dcbdec2214527493d3","slug":"indvsaus-this-former-india-player-helped-adam-zampa-dismiss-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली को इस तरह जाल में फंसाते हैं एडम जंपा, खुद भारतीय कोच कर रहे मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली को इस तरह जाल में फंसाते हैं एडम जंपा, खुद भारतीय कोच कर रहे मदद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा को आईपीएल में खेलने के अनुभव ने यह सिखाया है कि भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए ‘विकेट टू विकेट’ (विकेट के सीध में) गेंदबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 एकदिवसीय में 44 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को लगता है कि उनका मजबूत पक्ष विकेट की सीध में गेंदबाजी करना है न की ऑफ-स्टंप के बाहर लेग स्पिन करना।
2 of 5
बाहर निकलती गेंद पर विराट कोहली और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। जंपा ने दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले कहा कि, ‘आईपीएल के मेरे अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखकर मुझे लगा की ज्यादा विविधता की जगह सर्वश्रेष्ठ तरीके से गेंदबाजी करनी होगी। खासकर एकदिवसीय में ज्यादातर लेग स्पिनर विकेट की सीध में गेंदबाजी कर रहे और यहीं मेरा मजबूत पक्ष है।’
3 of 5
पहले टी-20 और पहले एकदिवसीय में कोहली का विकेट चटकाने वाले जंपा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब गेंद स्टंप्स से दूर जाती है तो विराट (कोहली) और जाधव अच्छा शॉट लगाते है इससे मेरा मनोबल गिरता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंपा इस बात को लेकर खुश दिखे की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले कोहली के खिलाफ उनका रिकार्ड अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट लेना अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि टी-20 (विशाखापट्टनम) और ब्रिस्बेन का उनका विकेट सर्वश्रेष्ठ था। मैच की स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है वह बड़ी सफलता थी क्योंकि हम मैच जीतने में सफल रहे।’
विज्ञापन
5 of 5
श्रीधरन श्रीराम
13 मैचों में 4 बार किया कोहली का शिकार
13 मैचों में से 4 बार विराट का विकेट लेने का श्रेय जंपा अपने भारतीय कोच श्रीधरन श्रीराम को देते हैं। जंपा ने बताया कि पूर्व भारतीय हरफनमौला के पास बहुत अनुभव और ज्ञान है जिसके चलते मैं अपने प्रदर्शन में निखार ला पाया हूं और भारतीय कप्तान विराट को भी आसानी से आउट करने में सफल हुआ हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।