फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को इस तरह जाल में फंसाते हैं एडम जंपा, खुद भारतीय कोच कर रहे मदद

Tue, 05 Mar 2019 11:49 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Mar 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
INDvsAUS: This former India player helped Adam Zampa dismiss Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा को आईपीएल में खेलने के अनुभव ने यह सिखाया है कि भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए ‘विकेट टू विकेट’ (विकेट के सीध में) गेंदबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 एकदिवसीय में 44 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को लगता है कि उनका मजबूत पक्ष विकेट की सीध में गेंदबाजी करना है न की ऑफ-स्टंप के बाहर लेग स्पिन करना।

INDvsAUS: This former India player helped Adam Zampa dismiss Virat Kohli

बाहर निकलती गेंद पर विराट कोहली और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। जंपा ने दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले कहा कि, ‘आईपीएल के मेरे अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों को खेलते देखकर मुझे लगा की ज्यादा विविधता की जगह सर्वश्रेष्ठ तरीके से गेंदबाजी करनी होगी। खासकर एकदिवसीय में ज्यादातर लेग स्पिनर विकेट की सीध में गेंदबाजी कर रहे और यहीं मेरा मजबूत पक्ष है।’

INDvsAUS: This former India player helped Adam Zampa dismiss Virat Kohli

पहले टी-20 और पहले एकदिवसीय में कोहली का विकेट चटकाने वाले जंपा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब गेंद स्टंप्स से दूर जाती है तो विराट (कोहली) और जाधव अच्छा शॉट लगाते है इससे मेरा मनोबल गिरता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsAUS: This former India player helped Adam Zampa dismiss Virat Kohli

जंपा इस बात को लेकर खुश दिखे की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले कोहली के खिलाफ उनका रिकार्ड अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट लेना अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि टी-20 (विशाखापट्टनम) और ब्रिस्बेन का उनका विकेट सर्वश्रेष्ठ था। मैच की स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है वह बड़ी सफलता थी क्योंकि हम मैच जीतने में सफल रहे।’

विज्ञापन
INDvsAUS: This former India player helped Adam Zampa dismiss Virat Kohli
श्रीधरन श्रीराम
13 मैचों में 4 बार किया कोहली का शिकार

13 मैचों में से 4 बार विराट का विकेट लेने का श्रेय जंपा अपने भारतीय कोच श्रीधरन श्रीराम को देते हैं। जंपा ने बताया कि पूर्व भारतीय हरफनमौला के पास बहुत अनुभव और ज्ञान है जिसके चलते मैं अपने प्रदर्शन में निखार ला पाया हूं और भारतीय कप्तान विराट को भी आसानी से आउट करने में सफल हुआ हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed