{"_id":"5c87a117bdec22141d19d8a3","slug":"indvsaus-rohit-sharma-can-achieve-this-big-record-in-delhi-odi-against-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, इतने रन बनाते ही कर लेंगे सौरव गांगुली की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक और रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, इतने रन बनाते ही कर लेंगे सौरव गांगुली की बराबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हिटमैन' के नाम से मशहूर भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें वन-डे में भारतीय टीम यही चाहेगी कि रोहित न सिर्फ रन बनाए बल्कि रिकॉर्ड तोड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
2 of 5
दरअसल, 205 वन-डे इंटरनेशनल मुकाबलों की 199 पारियों में 7954 रन बना चुके रोहित बुधवार को अगर 46 रन और बना लेते हैं तो वन-डे क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले वह नौवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
3 of 5
यह उनकी 200वीं पारी होगी। मतलब रोहित इस मुकाम पर पहुचंने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे। रोहित से पहले सौरव गांगुली इतनी ही पारियों में यह कमाल कर चुके हैं। गांगुली ने 9 नवंबर 2002 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नागपुर में यह मुकाबला खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
भारत की ओर से सबसे तेज 8000 वन-डे इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड कप्तान विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 15 जून 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंगघ में यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने 175 पारियों में 8000 एकदिवसीय रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
इसके बाद 182 पारियों में एबी डीविलियर्स ने यह कमाल किया तो दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 217 मैचों की 210 पारियो में 8000 रन पूरे किए थे। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का आखिरी और फाइनल मुकाबला दिल्ली में बुधवार को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।