फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IndVsAus 8 talking points of day 3 match

IndVsAus: जानिए तीसरे दिन के खेल की ये 8 खास बातें

Sat, 18 Mar 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sat, 18 Mar 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
IndVsAus 8 talking points of day 3 match
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Cricket Country

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत अभी भी मेहमान टीम से 91 रन पीछे है। भारत ने 6 विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


वहीं चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। जबकि मुरली विजय एकबार फिर शतक से चूक गए। मुरली विजय और पुजारा की बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत भारत बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। 
विज्ञापन


भारत सीरीज में पहली बार 300 रनों के पार पहुंचा है। चेतेश्वर पुजारा 130 रन और रिद्धिमान शाह 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। जानिए आज के मैच से जुड़ी कुछ खास बातें-

विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsAus 8 talking points of day 3 match

1.एक सीजन में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली साझेदारी बन गई है। इस जोड़ी ने 2016/17 सीजन में खेली गई 10 पारियों में 954 रन बनाए हैं। उन्होंने सुनील गवास्कर और चेतन चौहान के 1979-80 सीजन में 913 रन का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

2. पुजारा 2016-17 सीजन में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली (1,252 रन) बनाए है जबकि पुजारा (1,187 रन) के साथ उनके पीछे हैं।

3. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के नाम ही प्रथम श्रेणी में पुजारा से ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड है। वीवीएस लक्ष्मण ने 8 सेंचुरी बनाई है। वहीं 2016-17 सीजन में पुजारा की कुल सात सेंचुरी है।

4. पिछले दस सालों में 300 रन बनाने के लिए यह भारत का चौथा सबसे धीमा रन रेट रहा। भारत का रांची की पहली पारी में 2.76 रन रेट रहा। 
 

IndVsAus 8 talking points of day 3 match
अश्विन

5. अश्विन पिछली पांच पारियों में लगातार एक अंक के आंकड़े तक ही सीमित रहे गए। उन्होंने सीरीज में अबतक 1, 8, 7, 4 और 3 रन बनाए हैं।

6. विजय और पुजारा के बीच 2016-17 सीजन में अबतक 6 शतकीय साझेदारी हो चुकी है। जो कि किसी एक सीजन में
किसी भी दूसरी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी है। इससे पहले मैथ्यू हेडन और रिकी पॉन्टिंग ने 2005-06  सीजन में 7 शतकीय साझेदारी की थी।

7. पुजारा और मुरली विजय एक सीजन में किसी जोड़ी द्वारा  सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 7 रन से चूक गए। यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के नाम दर्ज है।

8. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट में भारत के प्रारंभिक तीन बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। यह साल 2010 के बाद पहला मौका है जब एक टेस्ट की एक पारी में प्रारंभिक तीन बल्लेबाजों ने पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed