विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना सातवां दोहरा शतक पूरा किया। पुणे में खेले जा रहे मैच में विराट ने मात्र 297 गेंदों में ही यह कारनामा कर दिखाया। इतना ही नहीं विराट ने टेस्ट करियर में अपने 7000 रन भी पूरे किए। विराट ने इस दौरान सचिन, सहवाग, पोंटिंग समेत कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली बतौर कप्तान टेस्ट में सर्वाधिक दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट अब टेस्ट में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सात दोहरे शतक के साथ सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, यूनिस खान, जावेद मियांदाद, महेला जयवर्दने को भी पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने अपने टेस्ट करियर में छह दोहरे शतक लगाए थे।
INDvSA: इस मामले में विराट ने दुनिया के हर बल्लेबाज को पछाड़ा, अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ही आगे
वहीं टेस्ट में 7000 रन बनाने वाले विराट कोहली भारत के सातवें खिलाड़ी हो गए हैं। वे इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
INDvSA: शतक ठोकते ही कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन-गावस्कर सभी को पछाड़ा
विराट ने मात्र 81वें टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। विराट ने जहां 138 पारियों में ये कारनामा किया है वहीं सहवाग और सचिन ने 134 और 136 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।
दिलचस्प बात यह है कि अपने सभी सात दोहरे शतक कोहली ने बतौर कप्तान लगाए हैं। कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। विराट के बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा 5 दोहरे शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
7 - विराट कोहली
5 - ब्रायन लारा
4 - सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क