फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर दिखा रोहित शर्मा का रौबीला अंदाज, रांची में की छक्के की बरसात और बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sat, 19 Oct 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Oct 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Rohit Sharma surpasses record of most sixes in a Test series
रोहित शर्मा का टेस्ट शतक - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा एक बार फिर अपने 'हिटमैन' अंदाज में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन रोहित ने शतक जड़ दिया। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित का बतौर सलामी बल्लेबाज यह तीसरा और करियर का छठा शतक था। पहले दिन का खेल खत्म होने पर 117 रन बनाकर नाबाद लौटे रोहित ने न सिर्फ छक्का मारकर सैकड़ा पूरा किया बल्कि छक्के बौछारों से बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।



INDvSA: Rohit Sharma surpasses record of most sixes in a Test series
छक्का लगाते रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए मुंबई के इस बल्लेबाज ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के उड़ाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर के नाम था, जिन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। फिलहाल रोहित मौजूदा सीरीज में 16* छक्के लगा चुके हैं। 

INDvSA: Rohit Sharma surpasses record of most sixes in a Test series
रोहित शर्मा - फोटो : SELF

इसके साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी रोहित अब इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पछाड़ते हुए सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले खिलाड़ी बन गए। वैसे रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह थे, जिन्होंने न्युजीलैंड के खिलाफ 2010-11 की सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Rohit Sharma surpasses record of most sixes in a Test series
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

छक्के से शतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने पहले टेस्ट (जो विशाखापट्टनम में खेला गया था) की पहली पारी में 176 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए। रांची में लगाया गया शतक रोहित के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी है। उन्होंने शतक के लिए 130 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने 100वां रन सिक्स से पूरा किया।

  • 6 बार: सचिन तेंदुलकर
  • 2 बार: गौतम गंभीर
  • 2 बार: रोहित शर्मा
विज्ञापन
INDvSA: Rohit Sharma surpasses record of most sixes in a Test series
रोहित शर्मा - फोटो : self

रोहित का यह छठा टेस्ट शतक है और बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी यह तीसरी सेंचुरी है, जो तीनो इसी सीरीज में आई है। इस शतक के साथ रोहित दूसरे भारतीय ओपनर बन गए, जिसने एक सीरीज में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले दिग्गज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। उन्होंने तीन अगल-अलग सीरीज में तीन बार शतक या उससे अधिक रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed