हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाने वाला भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 खटाई में पड़ता दिख रहा है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले में बारिश का साया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर को धर्मशाला में तेज बारिश की संभावना है, जाहिर है इससे मैच प्रभावित हो सकता है।
2 of 5
बारिश के बीच मैदान का जायजा लेते विराट कोहली
- फोटो : social Media
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के ग्राउंड स्टाफ को मैच आयोजित कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं धर्मशाला के लिए कहा जाता है कि एक बार वहां बारिश शुरू होती है तो ये सिलसिला लगातार जारी रहता है।
खराब मौसम की आशंका के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ग्राउंड स्टाफ भी अपने साजो-सामान के साथ यहां तैयारियां कर रहा है, लेकिन सबकुछ 15 सितंबर को मैच वाले दिन मौसम पर निर्भर करेगा। मैच से एक दिन पहले भी टीमों ने इनडोर प्रैक्टिस ही की।
4 of 5
धर्माशाला स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा परिस्थितियों में विकेट गेंदबाजों के अनुकूल है क्योंकि मौसम में नमी है और हवाएं भी चल रही है। आमतौर पर धर्मशाला का मौसम ठंडा ही रहता है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी-पूरी संभवना है, लेकिन यहां का विकेट टी-20 मुकाबले के मद्देनजर तैयार किया गया है ऐसे में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।
फिलहाल मौसम को देखते हुए यहां ग्राउंड स्टाफ ने पूरा मैदान कवर्स से ढंका हुआ है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी 20 मैच के बाद दूसरा मैच 18 सितंबर को चंडीगढ में और फिर सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।