फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में इन खिलाड़ियों के खेल पर लग सकता है अंकुश, वर्कलोड को लेकर BCCI रखेगी कड़ी नजर 

Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Workload management during IPL: Focus on injury-prone India players
टीम इंडिया - फोटो : BCCI Twitter

आईपीएल से पहले एक बार फिर वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ऐसे में इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या जैसे चोटिल खिलाड़ियों की अतिरिक्त देखभाल करने की योजना बनाई है।


 

Workload management during IPL: Focus on injury-prone India players
विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए - फोटो : ओ. पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल आईपीएल से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट पर काफी जोर दिया था, लेकिन 2019 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने फ्रैंचाइजी के लिए सारे मैच खेले। 

Workload management during IPL: Focus on injury-prone India players
BCCI

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय चयनकर्ता ईरानी कप के दौरान इस बात को लेकर एक बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के कार्यभार और चिकित्सा डेटाबेस की जांच के बाद कॉल किया जाएगा। यह बैठक रणजी ट्रॉफी फाइनल के ठीक बाद आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Workload management during IPL: Focus on injury-prone India players
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 'हम खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर संबंधित आईपीएल टीमों से बात करेंगे। खासकर, हम उन खिलाड़ियों के बारे में अधिक चिंतित हैं जो हाल ही में चोट से उबरे हैं। इसमें शिखर, भुवनेश्वर, हार्दिक और इशांत शर्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
Workload management during IPL: Focus on injury-prone India players
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हार्दिक पांडया लोअर बैक इंजरी, शिखर धवन कंधे की चोट और भुवनेश्वर कुमार हर्निया सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं। बता दें कि सातवें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। पांच हफ्ते चलने वाला यह टूर्नामेंट 18 अक्तूबर से 15 नवंबर 2020 तक खेला जाएगा। पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed