फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND: Mark Chapman replaces injured Kane Williamson for first two India ODIs

NZ vs IND: चोटिल केन विलियमसन टीम से बाहर, इस कीवी खिलाड़ी को मिला मौका

Tue, 04 Feb 2020 08:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Feb 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Mark Chapman replaces injured Kane Williamson for first two India ODIs
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के हाथों टी-20 सीरीज में 0-5 से सूपड़ा साफ होने के बाद न्यूजीलैंड दल के लिए एक और बुरी खबर है। टीम के सबसे अहम खिलाड़ी और कप्तान केन विलियमसन शुरुआती दो वन-डे से बाहर हो गए हैं। कंधे की चोट से जूझ रहे केन चौथा और पांचवां टी-20 भी नहीं खेल पाए थे। वन-डे सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है।

विज्ञापन

किसे मिली विलियमसन के बदले टीम में जगह?

न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वन-डे लगभग दो साल पहले खेलने वाले 22 वर्षीय चैपमैन को टीम में वापसी का मौका मिला है। हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिकर वन-डे सीरीज और टेस्ट सीरीज में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शतक जड़ा थे। वही कप्तान केन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान युवा विकेटकीपर टॉम लाथम संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए थे विलियमसन?

टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में डाइव लगाते वक्त केन विलियमसन के कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद वह सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में खेलने नहीं उतरे और टिम साउदी ने कप्तानी संभाली थी। अब अगली रिपोर्ट आते तक टीम मैनेजमेंट विलियमसन को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता। तीसरे टी-20 में शानदार पारी खेलने वाले विलियमसन की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड की वन-डे टीम को कमजोर करेगी।

विज्ञापन

ऐसा है एकदिवसीय मैच का शेड्यूल

पांच मैच की टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को तीन वन-डे मुकाबले खेलने हैं, जिसकी शुरुआत बुधवार यानी 5 फरवरी को हैमिल्टन से होगी। आठ फरवरी को दूसरा वन-डे ऑकलैंड में और सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को माउंट माउंगैई में खेला जाएगा। 15 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed