{"_id":"5c73d364bdec22073e1b65f3","slug":"indveng-india-women-won-by-7-wickets-with-53-balls-remaining-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और जीत, इंग्लैड को 7 विकेट से धोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और जीत, इंग्लैड को 7 विकेट से धोया
Mon, 25 Feb 2019 05:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे वन-डे में इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने तीन वन-डे मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसे गलत साबित करते हुए भारतीय टीम ने 43.3 ओवर्स में 161 रन पर ही इंग्लिश पारी समेट दी। फिर 41.1 ओवर्स में तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन
गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे चमकीं। दोनों ने 4-4 विकेट चटकाए। इस शानदार गेंदबाजी के बाद स्मृति मंधाना (63) और कप्तान मिताली राज (नॉटआउट 47) की बेहतरीन पारियों ने टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन