फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: Virat Kohli says we are ready to win at any venue before Indore test

इंदौर टेस्ट से पहले विराट ने भरी हुंकार, पिंक बॉल से लेकर हार-जीत तक...पढ़ें पांच बड़े बयान

Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN: Virat Kohli says we are ready to win at any venue before Indore test
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली - फोटो : एएनआई

गुरुवार से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट खेला जाएगा इंदौर में। होलकर स्टेडियम अपने दूसरे टेस्ट मुकाबले की अगवानी के लिए तैयार है। विराट ने बुधवार को सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। टेस्ट सीरीज से पहले आइए आपको सुनाते हैं विराट के पांच बड़े बयान...

विज्ञापन

किसी को हल्के में नहीं ले सकते

भारत ने बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था, जिसमें विराट को आराम दिया गया था और रोहित ने उनकी जगह टीम इंडिया की कमान संभाली थी। विराट की माने तो, 'भले ही टी-20 में हम सीरीज जीते, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। कोई भी टीम बेहतर कर सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टेस्ट सेंटर पर क्या बोले कप्तान?

कप्तान कोहली ने कहा कि इंदौर में 2016 में हुए पहले टेस्ट मैच को देखने काफी लोग आए, लेकिन बाकी स्टेडियम में कम लोग आते हैं। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को सबसे ऊपर रखने के लिए यह मेरा विचार है कि 5 टेस्ट सेंटर होने चाहिए।' कोहली ने हाल ही में कहा था कि देश में कम से कम पांच टेस्ट सेंटर होने चाहिए ताकि लोगों को स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए प्रेरित किया जा सके।

विज्ञापन

टीम की सफलता का राज

बकौल कोहली, 'मुझे लगता है कि जिस तरह का भरोसा, खुद पर विश्वास और आपसी समझ खिलाड़ियों के बीच है, उसी के दम पर टीम इंडिया लगातार बेहतर कर पा रही है। यही वजह है कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरता है तो उसके दिमाग में होता है कि उसका प्रदर्शन ही टीम को फायदा पहुंचाएगा।'

गेदबाजों की तारीफ की

विराट ने कहा, 'उमेश ने जिस तरह की शानदार गेंदबाजी पिछले कुछ मैचों में की, मोहम्मद शमी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जसप्रीत फिलहाल फिट नहीं हैं, इशांत पिछले दो साल से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टेस्ट में हमारी सफलता का राज संभवत: यही है कि किसी एक जगह पर लगातार गेंद फेंकना और दूसरे गेंदबाजों का विकेट लेना।'

पिंक बॉल से होगी थोड़ी मुश्किल

इंदौर के बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है जो कि डे-नाइट फॉर्मेट में होगा। भारत पहली बार किसी डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है जिसमें पिंक बॉल से मुकाबला खेला जाएगा। विराट ने कहा, 'पिंक बॉल से खेलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। यह पहला ही मुकाबला है और अभी थोड़ा समय देने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed