{"_id":"5dd7e6f38ebc3e55040641e3","slug":"indvban-pink-ball-test-virat-kohli-becomes-first-indian-captain-to-score-five-thousand-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डे-नाइट टेस्ट में कप्तान कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा पोंटिंग और क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डे-नाइट टेस्ट में कप्तान कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा पोंटिंग और क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के महानतम बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया। कोलकाता में खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान ने यह कमाल किया। बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन बनाते ही विराट बतौर कप्तान सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट ने जहां 86वीं पारी में यह कमाल किया तो ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग ने 97 तो वेस्टइंडीज के महानतम कप्तान क्लाइव लॉयड ने 106वीं पारी में पांच रन पूरे किए थे। विराट पांच हजार रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाली सूची में दक्षिण अफ्रिका के ग्रीम स्मिथ पहले पायदान पर हैं। स्मिथ ने 109 मैचों के 193 पारियों में 869 रन बनाए हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (93 मैच, 6623 रन), तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग (77 मैच, 6542 रन), चौथे स्थान पर विंडीज के क्लाइम लॉइड (74 मैच, 5222 रन) और पांचवें पायदान पर स्टीफन फ्लेमिंग ने 80 मैचों में 5156 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पांच हजार रन बनाने के बाद विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, भारतीय पारी का 27वां ओवर ताईजुल इस्लाम लेकर आए। बांग्लादेशी पेसर की दूसरी गेंद पर एक रन चुराते हुए विराट ने यह कारनामा किया। विराट इंदौर टेस्ट में ही यह कमाल कर सकते थे, लेकिन पहले टेस्ट की पहली पारी में दूसरी ही गेंद पर विराट बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
डे-नाइट टेस्ट मैच
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि ईडन गार्डंस पर इस वक्त भारतीय सरजमीं का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पिंक बॉल से खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व कप्तान मौजूद थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।