दिल्ली के प्रदूषण और जहरीली हवाओं के बाद अब राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 में भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 7 नवंबर यानी गुरुवार को होने वाले दूसरे टी-20 से पहले भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने मैच धूल जाने की आशंका बढ़ा दी है।
2 of 6
महा चक्रवात
- फोटो : ट्विटर
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘महा’ 6 नवंबर की शाम या 7 नवंबर की सुबह गुजरात के तटीय इलाकों तक पहुंचेगा। इसकी वजह से सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान तूफानी हवाएं भी चलेंगी। राजकोट उस क्षेत्र में आता है जहां इस चक्रवात का असर होगा।
3 of 6
महा चक्रवात
- फोटो : पीटीआई
चक्रवात का सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में होने की आशंका जताई गई है। राजकोट सौराष्ट्र का ही हिस्सा है। मौसम विभाग के मुताबिक, महा चक्रवात 6 नवंबर की शाम या 7 नवंबर की सुबह यहां के तटीय इलाकों तक पहुंचेगा।
4 of 6
महा चक्रवात
- फोटो : ट्विटर
भारी बारिश के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे मैच होना मुश्किल हो सकता है। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले और टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौसम के इस पूर्वानुमान पर चिंता जाहिर की।
5 of 6
हर्षा भोगले
- फोटो : ट्विटर
भोगले ने ट्विटर पर कहा, 'गुजरात और सौराष्ट्र में 6 और 7 नवंबर को चक्रवात की आशंका की वजह से मछुआरों को अलर्ट जारी किया है। राजकोट में टी-20 होना है। उम्मीद है कि ये साइक्लोन के दौरान वहां लोग सुरक्षित रहेंगे। इस साल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहा है।'