{"_id":"5dc6c7388ebc3e5afb2da750","slug":"indvban-bangladesh-team-will-target-team-indias-inexperienced-bowling-attack-to-seal-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: सीरीज जीतने के लिए जी-जान लगा देगा बांग्लादेश, भारत की इस कमजोरी पर करेगा वार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: सीरीज जीतने के लिए जी-जान लगा देगा बांग्लादेश, भारत की इस कमजोरी पर करेगा वार
Sun, 10 Nov 2019 08:23 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
अपने साथियों संग रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम रविवार को टी-20 श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम अभी चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बिना ही खेल रही है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की गेंदबाजी की जिम्मेदारी फिलहाल खलील अहमद, दीपक चाहर और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर हैं। डोमिंगो ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह किसी से छिपा नहीं है कि उनका गेंदबाजी आक्रमण कम अनुभवी है। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और अपनी रणनीति पर कायम रहते हैं तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘देखिए, उनकी टीम अच्छी है, लेकिन हम यह भी सोचते हैं कि अगर हम अपनी काबिलियत के हिसाब से बल्लेबाजी करेंगे तो हम उनके गेंदबाजी आक्रमण को दबाव में ला देंगे।’ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम दोनों मैचों में विजेता रही है जिससे टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाती है।
विज्ञापन
डोमिंगो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओस मैचों को प्रभावित कर रही है। टॉस की भूमिका अहम होगी, दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही दोनों टीमों ने जीत हासिल की, लेकिन अगर पिछले मैच में हम 180-190 रन बना लेते तो हम खुद को बेहतर मौका दे सकते थे, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है।’