{"_id":"5ddf43148ebc3e54a134033d","slug":"indvban-bangladesh-cricketer-saif-hassan-stranded-in-kolkata-after-visa-expires","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में फंस गया डे-नाइट टेस्ट खेलने आया यह बांग्लादेशी क्रिकेटर, एयरपोर्ट में ठोका गया जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत में फंस गया डे-नाइट टेस्ट खेलने आया यह बांग्लादेशी क्रिकेटर, एयरपोर्ट में ठोका गया जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेशी टीम को भारत के हाथों टेस्ट सीरीज तो गंवानी ही पड़ी लेकिन उसकी टीम का एक खिलाड़ी अभी भी कोलकाता में ही फंसा हुआ है। पूरी टीम लौट गई, लेकिन सैफ हसन को अपनी घर वापसी महंगी पड़ रही है। बांग्लादेशी टीम के क्रिकेटर सैफ हसन को कोलकाता से घर रवानगी से पहले 21 हजार 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा।
2 of 6
सैफ हसन
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, सैफ हसन के पास भारत का 6 महीने का वीजा था जो 24 नवंबर को खत्म हो गया। वहीं, कोलकाता में आखिरी डे-नाइट टेस्ट मैच 22 से 24 नवंबर तक चला। इसके बाद 25 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाड़ियों को कोलकाता से बांग्लादेश रवाना होना था। बांग्लादेश के इसी दल में सैफ हसन भी थे जो टीम के साथ थे, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पाया गया कि उनका वीजा समाप्त हो गया है।
3 of 6
सैफ हसन
- फोटो : ट्विटर
न तो हसन ने खुद और न ही टीम ने यह ध्यान दिया कि उनका वीजा रविवार रात को ही समाप्त हो रहा है, इसलिए इसे बढ़वाने के लिए कोई जरूरी कदम भी नहीं उठाया गया। हसन को इस वजह से 21, 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैफ हसन
- फोटो : ट्विटर
भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हसन बांग्लादेशी टीम के रिजर्व ओपनर थे। बांग्लादेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया सोमवार को ढाका रवानगी के समय उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। उनके पास वैध वीजा नहीं था। बुधवार को उन्हें ढाका स्थित भारतीय हाई कमिशन द्वारा वैध वीजा जारी किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
सैफ हसन
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का पहला दल रविवार को ही रवाना हो गया था। टीम के बाकी सदस्य जिनमें हसन भी शामिल थे। सोमवार सुबह फ्लाइट पकड़ने कोलकाता के हवाई अड्डे पहुंचे। हालांकि अधिकारियों ने बोर्डिंग पास जारी करते हुए देखा कि हसन का वैध वीजा केवल रविवार रात ही मान्य था। उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई और इस वजह से उन्हें शहर में ही रुकना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।