फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: All records and stats of Day Night test match before pink revolution at Kolkata

डे-नाइट टेस्ट ने देखें हैं 16 शतकवीर, किस गेंदबाज ने लिया है पिंक बॉल से पहला विकेट?

Fri, 22 Nov 2019 01:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
INDvBAN: All records and stats of Day Night test match before pink revolution at Kolkata
गुलाबी गेंद और कोलकाता टेस्ट - फोटो : ट्विटर

कोलकाता का ईडन गार्डंस स्टेडियम भारत में पहली बार खेले जाने वाले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन

यह टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। बांग्लादेश के लिए भी डे-नाइट टेस्ट खेलने का यह पहली अनुभव होगा। ऐसे में दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया डे नाइट टेस्ट खेलने वाली 9वीं टीम बनेगी। कोलकाता टेस्ट से पहले 11 टेस्ट मैच पिंक बॉल के साथ दूधिया रोशनी में खेले जा चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के अहम और दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर...

  • 03 सर्वाधिक मैच गुलाबी गेंद से वेस्टइंडीज ने हारे हैं।
     
  • 16 शतक अब तक लगे हैं जिसमें से दो सर्वाधिक शतकीय पारियां पाकिस्तान के असद शफीक ने खेली हैं।
     
  • 456 सर्वाधिक रन पाकिस्तान के अजहर अली ने छह पारियों में 91 की औसत से बनाए हैं।
     
  • ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ 400 का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
     
  • 26 सर्वाधिक विकेट ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिशेल स्टार्क ने पांच दिन-रात्रि मुकाबलों में 23 की औसत से झटके हैं। एक बार उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं उनके साथी जोश हेजलवुड 22.42 की औसत से 21 विकेट लेकर दूसरे सफल गेंदबाज हैं।
     
  • 39 रन की सबसे नजदीकी जीत ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में ब्रिसबेन में पाकिस्तान पर दर्ज की थी।

  • 8/49 विकेट वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू ने 2016 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए थे जो दिन-रात्रि मैच की एक पारी में किसी गेंदबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
     
  • 6/23 विकेट ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस ने ब्रिसबेन में श्रीलंका के खिलाफ इसी साल जनवरी में झटके थे जो एक पारी में गेंदबाजी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
     
  • 579/3 रन एक पारी में सर्वाधिक स्कोर है जो पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले ही दिन-रात्रि मैच में दुबई में 2016 में बनाया था।
     
  • 302* रन पाकिस्तान के अजहर अली ने 2016 में दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे जोकि गुलाबी गेंद से व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। साथ ही पहला शतक लगाने श्रेय भी अली को ही जाता है। उन्होेंने अपने पहले ही मैच में यह करिश्मा कर डाला था।
     
  • 01 मैन ऑफ द मैच गुलाबी गेंद से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के नाम रहा। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में नौ विकेट लिए थे।
     
  • 209 रन और पारी से सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड ने 2017 में बर्मिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की थी। वहीं सात विकेट से सबसे बड़ी जीत विकेट के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है जो उसने 2016 में एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की थी।

इंग्लैंड के नाम है पारी का न्यूनतम स्कोर

दिन-रात्रि टेस्ट मैच की एक पारी का सबसे कम स्कोर है इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लिश टीम मार्च 2018 में आकलैंड मेें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में मात्र 58 रन पर लुढ़क गई थी, उसके पांच खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे। अकेले क्रेग ओवर्टन ने नाबाद 33 रन बनाए थे। दूसरा न्यूनतम स्कोर 68 है जो जिंबाब्वे ने 2017 में पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। दूसरी पारी में भी टीम 121 रन पर ढेर हो गई थी।

गुलाबी गेंद से शतक लगाने वाले खिलाड़ी

           खिलाड़ी रन टीम बनाम वर्ष/स्थान

  1. अजहर अली 302* पाकिस्तान वेस्टइंडीज 2016/दुबई
  2. डेरेन ब्रावो 116 वेस्टइंडीज पाकिस्तान 2016/दुबई
  3. फॉफ डुप्लेसिस 118* दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2016/एडिलेड
  4. उस्मान ख्वाजा 145 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 2016/एडिलेड
  5. स्टीफन कुक 104 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2016/एडिलेड
  6. स्टीव स्मिथ 130 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 2016/ब्रिसबेन
  7. पीटर हैंडस्कॉब 105 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 2016/ब्रिसबेन
  8. असद शफीक 137 पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया 2016/ब्रिसबेन
  9. एलिस्टेयर कुक 243 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2017/बर्मिंघम
  10. जोए रूट 136 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2017/बर्मिंघम
  11. दिमुथ करुणारत्ने 196 श्रीलंका पाकिस्तान 2017/दुबई
  12. असद शफीक 112 पाकिस्तान श्रीलंका 2017/दुबई
  13. शेन मार्श 126* ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 2017/एडिलेड
  14. एडेन मार्कराम 125 दक्षिण अफ्रीका जिंबाब्वे 2017/पोर्ट एलिजाबेथ
  15. केन विलियम्सन 102 न्यूजीलैंड इंग्लैंड 2018/ऑकलैंड
  16. हेनरी निकोलस 145* न्यूजीलैंड इंग्लैंड 2018/ऑकलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed