मुंबई में खेले गए पहले वन-डे में सिर पर बाउंसर लगने के बाद ऋषभ पंत दूसरे मैच से बाहर हो गए। फिलहाल भारतीय विकेटकीपर की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीसरे मैच में भी उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह NCA में पुनर्वसन प्रक्रिया के दौरान कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। इसके पहले यह खबर आई थी कि वह टीम के साथ राजकोट नहीं जा रहे हैं, जहां 17 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा वन-डे होना है।
बुरी खबर: ऋषभ पंत दूसरे वन-डे से बाहर, पिछले मैच में सिर पर लगी थी घातक बाउंसर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन