फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह 'जापानी लड़की' असल में है 42 साल का एक मर्द, सच्चाई कर देगी हैरान

Wed, 15 Jan 2020 06:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
This Japanese schoolgirl is actually a 43 year old married man Takuma Tani
यह लड़की नहीं, मर्द है - फोटो : Twitter/Takuma Tani

आज के दौर में सोशल मीडिया पर दिख रही तस्वीरों से आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि असल में वो कोई मर्द है या औरत। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही है। ये जो क्यूट सी दिखने वाली जापानी स्कूल गर्ल को आप देख रहे हैं, असल में यह कोई लड़की नहीं बल्कि 43 साल का एक मर्द है, जो शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 



This Japanese schoolgirl is actually a 43 year old married man Takuma Tani
ताकुमा तानी - फोटो : Twitter/Takuma Tani

इस शख्स का नाम ताकुमा तानी है। 1977 में जन्मे ताकुमा एक जापानी सिंगर हैं। अक्सर इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो एक स्कूल गर्ल के रूप में नजर आते हैं। दरअसल, ताकुमा जब स्कूल में थे, तभी से उन्हें संगीत से काफी लगाव रहा है। जब वो 28 साल के हुए तो एक जापानी रॉक ग्रुप में शामिल हो गए और संगीत में ही अपना करियर बनाने लगे। इस बीच जब उनकी उम्र 34 हुई तो उन्होंने एक बार सोचा कि क्यों ना स्कूल गर्ल का रूप धरा जाए। फिर क्या, यह रूप ताकुमा को इतना पसंद आया कि वो अब इसी रूप के होकर रह गए हैं। 

This Japanese schoolgirl is actually a 43 year old married man Takuma Tani
ताकुमा तानी - फोटो : Twitter/Takuma Tani

ताकुमा का रंग-रूप ही ऐसा है कि जब वो लड़कियों के कपड़े पहन लेते हैं तो कोई भी उन्हें देखकर धोखा खा सकता है। 162 सेमी. लंबे और 47 किलो वजनी ताकुमा को लड़की बनने के लिए ढेर सारा मेकअप करना पड़ता है। हालांकि अब यह उनके लिए रोज की बात हो गई है और उन्हें यह आसान भी लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताकुमा जापान के एक टीवी शो में 'क्रॉस ड्रेसिंग चैंपियनशिप' के विजेता भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Japanese schoolgirl is actually a 43 year old married man Takuma Tani
ताकुमा तानी - फोटो : gramho.com

सिंगर होने के साथ-साथ ताकुमा एक सफल उद्यमी भी हैं। उन्होंने महिलाओं के कपड़ों का ब्रांड अतुकोस्वेत टोक्यो (AtukoSvet Tokyo) लॉन्च किया है। इसके अलावा वह लड़कियों के कपड़ों के लिए मॉडलिंग भी करते हैं। साल 2016 में ही ताकुमा एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनके गोद में उनकी बेटी थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मैं एक पिता हूं'। 

विज्ञापन
This Japanese schoolgirl is actually a 43 year old married man Takuma Tani
ताकुमा तानी - फोटो : Twitter/Takuma Tani

ताकुमा को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद करते हैं। ट्विटर पर उनके 20 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह लोगों को जिंदगी की सीख देते हुए कहते हैं कि आपका जो मन करे वो करें, आपको किसी से भी डरने की या खुद को बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed