फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvAUS: No plans to shift ODI matches from Mohali and Delhi says BCCI acting president

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैच का स्थान

Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS: No plans to shift ODI matches from Mohali and Delhi says BCCI acting president

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। खबरों की माने तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और दिल्ली में होने वाले सीरीज के अंतिम दो मैच स्थानांतरित नहीं होंगे। यह जानकारी बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स थी कि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई अंतिम दो वन-डे को देश के उत्तरी भाग के बजाय दक्षिण में आयोजित करना चाहता है। मोहाली में चौथा वनडे 10 मार्च को जबकि दिल्ली में पांचवां वनडे 13 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार सौराष्ट्र ने एक मैच की मेजबानी की पेशकश की है। खन्ना ने कहा, ‘किसी भी मैच को उसके मूल स्थान से बदलने की योजना नहीं है। मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मोहाली और दिल्ली में होने वाले सीरीज के दोनों वनडे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके साथ ही पुष्टि की कि स्थान बदलने को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। खन्ना ने कहा, ‘जहां तक वैकल्पिक स्थल का सवाल है तो बीसीसीआई किसी स्थल के मैच आयोजित करने में असमर्थ रहने की दशा में ऐसी व्यवस्था रखता है। यह अच्छा है कि सौराष्ट्र ने पेशकश की है, लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed