{"_id":"42db3bfc-4940-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indo-pak-series-must-be-says-bcci","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीरीज न कराने का सवाल ही नहीं: बीसीसीआई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक सीरीज न कराने का सवाल ही नहीं: बीसीसीआई
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने भारतीय जनता पार्टी की भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज न कराने की मांग को मंगलवार को ठुकरा दिया है। बोर्ड ने कहा कि यह सीरीज हर हाल में आयोजित होगी। बीसीसीआई अधिकारी एवं इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘इस सीरीज को रद्द कराने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच इस सीरीज के लिए काफी पहले ही सारी तैयारियां संपन्न कराई जा चुकी हैं। खेल में राजनीति को लाना नहीं चाहिए और इस सीरीज को इसके तय कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा।’ उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सोमवार को संसद में पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के भारत दौरे के दौरान दिए गए कुछ आपत्तिजनक बयानों का हवाला देते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच 25 दिसंबर से शुरू हो रही सीरीज को रद्द कराने की मांग की थी।
विज्ञापन