{"_id":"54158c22-8add-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"indiscriminately-unacceptable-in-australian-team-says-michael-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू कप्तान ने कहा, टीम में नहीं चलेगी मनमर्जी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू कप्तान ने कहा, टीम में नहीं चलेगी मनमर्जी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि शेन वाटसन सहित चार खिलाड़ियों की बर्खास्तगी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। क्लार्क ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह टीमवर्क से अलग व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों में क्लार्क के हवाले से लिखा गया है कि टीम से बाहर किए गए चारों खिलाड़ियों ने कोच मिकी आर्थर का अपमान किया था। कुछ खिलाड़ी टीम के साथ चलने के बजाय मनमाना रवैया अपना रहे थे।
विज्ञापन
क्लार्क ने कहा कि भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद कोच ऑर्थर टीम को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने ऑर्थर के आदेश को हलके में लिया। जो ऑस्ट्रेलिया टीम में बर्दाश्त के योग्य नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ टीम का प्रद्रर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस बुरे दौर से टीम को निकालने के लिए एकजुट रहने के जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि चार मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। तीसरा मैच 14 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा।
वाटसन ने दी संन्यास की धमकी
पिछले दिनों ऑलराउंडर शेन वाटसन, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन व मिचेल जॉनसन को एक मैच के लिए टीम से सस्पेंड कर दिया गया था। इन्हें टीम प्रोटोकाल के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
इस फैसले के बाद अनुभवी वाटसन ने ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार दो दिए इंटरव्यू में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की धमकी दे दी थी। साथ ही घरेलू समस्या बताकर दौरे के बीच में ही स्वेदश लौटने का फैसला कर लिया।
मीडिया में कोच मिकी ऑर्थर और कुछ खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरें भी आई थी। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसका खंडन किया था।