फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens team trying to maintain momentum against South Africa, first ODI of three-match series

IND vs SA: द. अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की कोशिश लय कायम रखने पर, तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे कल

Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Jun 2024 11:20 PM IST
सार

टी-20 विश्वकप के वर्ष में 50 ओवर के मैच थोड़े असंगत लग सकते हैं, लेकिन यह लय हासिल करने के दृष्टिकोण से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Indian womens team trying to maintain momentum against South Africa, first ODI of three-match series
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें रविवार को यहां जब पहले एकदिवसीय के साथ तीन सप्ताह तक चलने वाली सभी प्रारूपों की शृंंखला शुरू करेंगी तो उनकी कोशिश अक्तूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की होगी। टी-20 विश्वकप का आयोजन बांग्लादेश में होगा।
विज्ञापन


टी-20 विश्वकप के वर्ष में 50 ओवर के मैच थोड़े असंगत लग सकते हैं, लेकिन यह लय हासिल करने के दृष्टिकोण से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर वनडे और टी-20 शृंखला हार गई थी, लेकिन उसने जोरदार वापसी करते हुए हाल ही में बांग्लादेश को उसके घरेलू मैदान पर टी-20 शृंखला में 5-0 से शिकस्त दी। टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस शृंंखला के लिए गेंदबाजों का शिविर एनसीए (बंगलूरु) में और बल्लेबाजों का शिविर नवी मुंबई में आयोजित किया था। बांग्लादेश में धीमी पिचों पर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इस दौरे पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सपाट पिच, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए माकूल होगी। ऐसे में हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ी कुछ बड़े स्कोर के साथ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेमिमा और पूजा की फिटनेस अहम
भारतीय टीम को हालांकि मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और मध्यमगति की गेंदबाजी करने वाली ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की चोट पर नजर रखनी होगी। जेमिमा एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रही है और फिटनेस हासिल करने पर ही टीम से जुड़ेगी। टीम में चोटिल यास्तिका भाटिया की जगह उमा छेत्री को जगह मिली है जो रिचा घोष के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए दावेदार होगी। भारत की गेंदबाजी इकाई में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, स्पिनर आशा शोभना और श्रेयंका पाटिल शामिल हैं। इन गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने की चुनौती होगी।


लॉरा के बल्ले पर रखना होगा अंकुश
दक्षिण अफ्रीका को इससे पहले अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ निराशाजनक परिणाम मिला थ। एकदिवसीय शृंखला के 1-1 बराबर रहने के बाद टीम को टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट हालांकि शानदार लय में है। पिछली पांच पारियां में 102, 56, 41, नाबाद 110 और नाबाद 184 रन बनाने वाली वोल्वार्ड्ट टीम में मारिजान कप्प, अयाबोंगा खाका और नादिन डी क्लार्क जैसे बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन एकदिवसीय मैच अतिरिक्त महत्व रखते हैं क्योंकि इससे टीम के पास 2025 में भारत में होने वाले महिला वनडे विश्वकप के लिए एकदिवसीय चैंपियनशिप अंक हासिल करने का मौका होगा।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
  • 16 जून पहला वनडे
  • 19 जून दूसरा वनडे
  • 23 जून तीसरा वनडे
  • सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed