फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens cricket team head coach Interviews will be held in Mumbai tomorrow 

महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए इंटरव्यू कल, गैरी कर्स्टन समेत इन दिगज्जों की होगी असली परिक्षा

Wed, 19 Dec 2018 08:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 19 Dec 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Indian womens cricket team head coach Interviews will be held in Mumbai tomorrow 
indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच की नियुक्ति के लिए गुरुवार को बीसीसीआई का चयन पैनल इंटरव्यू लेगा, जिसमें गैरी कर्स्टन, हर्शेल गिब्स और रमेश पोवार सहित अन्य दावेदार हिस्सा लेंगे। इस पद के लिए 28 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और जिन दावेदारों को इंटरव्यू के लिए छांटा गया है उनमें कर्स्टन, गिब्स और पोवार के अलावा डब्ल्यूवी रमन, वेंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जानस्टन, मार्क कोल्स, दिमित्री मास्करेंहास और ब्रैड हाग शामिल हैं।

विज्ञापन


इन नामी दावेदारों का साक्षात्कार एक तदर्थ समिति लेगी जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ियों कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी को शामिल किया गया है। पता चला है कि अधिकांश विदेशी खिलाड़ी स्काइपी के जरिए अपना प्रस्तुतिकरण देंगे, जबकि पोवार जैसे स्थानीय दावेदार निजी तौर पर पहुंचेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'तदर्थ समिति में प्रतिष्ठित पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि वे सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार को चुनेंगे।' 
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त अध्यक्ष विनोद राय और डायना इडुल्जी की प्रशासकों की समिति कोच चयन प्रक्रिया पर विभाजित है। एडुल्जी चाहती थी कि पोवार कम से कम अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोच बने रहें जबकि राय ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित करें। पोवार का विवादास्पद अंतरिम कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हुआ था। एकदिवसीय कप्तान और सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ चयन मुद्दों को लेकर उनके मतभेद थे जो सुर्खियां बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने अब इंटरव्यू की प्रक्रिया पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के समर्थन के बाद भारत के पूर्व स्पिनर पोवार ने इस पद के लिए फिर आवेदन करने का फैसला किया।

इंटरव्यू से पहले हुए विवाद हालांकि पोवार के खिलाफ जा सकते हैं। पोवार और हरमनप्रीत सहित टीम प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने विश्व टी20 सेमीफाइनल में मिताली को अंतिम एकादश से बाहर रखने का फैसला किया था। भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट से हार गया था।

वेस्टइंडीज से लौटने के बाद मिताली ने पोवार और एडुल्जी पर उनके करियर को बर्बाद करने और भेदभाव करने का आरोप लगाया था। पोवार ने आरोप लगाया था कि सलामी बल्लेबाज की भूमिका नहीं देने पर मिताली ने विश्व टी20 के बीच में संन्यास लेने की धमकी दी और टीम में अराजकता फैलाई। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed