{"_id":"64ea06a351177fa0660b0b79","slug":"indian-womens-blind-cricket-team-won-gold-at-ibsa-world-games-beat-australia-by-9-wickets-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBSA World Games: भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता स्वर्ण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IBSA World Games: भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता स्वर्ण
Sat, 26 Aug 2023 11:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:13 PM IST
सार
भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में रही। उसने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को ही आठ विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स (IBSA World Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर किया। भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में रही। उसने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को ही आठ विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। इस तरह टीम ने टूर्नामेंट में तीन बार कंगारू टीम को हराया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन ही बना पाई। जवाब में बारिश के कारण लक्ष्य फिर से तय किया गया और मेहमान टीम भारत को 3.3 ओवर में 42 रन बनाने थे। भारत ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर 43 रन बनाकर हासिल कर लिया। आईबीएसए विश्व खेलों में क्रिकेट पहली बार इस साल पदार्पण कर रहा है। विश्व खेलों का यह पहला क्रिकेट फाइनल था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ''आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई। एक स्मारकीय उपलब्धि जो हमारी महिला खिलाड़ियों की अदम्य भावना और प्रतिभा का उदाहरण है। भारत गर्व से झूम उठा।"

Kudos to the Indian women's blind cricket team for winning the Gold at the IBSA World Games! A monumental achievement that exemplifies the indomitable spirit and talent of our sportswomen. India beams with pride! https://t.co/4Ee7JfF3UH
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2023