फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women teams for SA series announced Rodrigues and Vastrakar's selection subject to fitness

Ind Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, प्रिया पूनिया की वापसी

Fri, 31 May 2024 07:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 07:03 PM IST
सार

महिला चयन समिति ने हरमनक्रीत कौर की अगुआई में टीम घोषित की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। प्रिया ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल जुलाई में वनडे मुकाबला खेला था।

विज्ञापन
Indian Women teams for SA series announced Rodrigues and Vastrakar's selection subject to fitness
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली बहुप्रारूप की सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित हो गई है। जेमिमा रॉड्रिग्ज और पूजा वस्त्राकर की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है, जबकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया की वनडे टीम में वापसी हुई है। 
विज्ञापन

महिला चयन समिति ने हरमनक्रीत कौर की अगुआई में टीम घोषित की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। प्रिया ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल जुलाई में वनडे मुकाबला खेला था। प्रिया टेस्ट टीम का भी हिस्सा होंगी। बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशाक को भी टीम में जगह मिली है। भारतीय महिला टीम बहुप्रारूप सीरीज के लिए करीब एक दशक बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज 16 जून से नौ जुलाई के बीच खेली जाएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम इस प्रकार है...

वनडे टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।

टेस्ट टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, शुभा सतीश, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, साइका इशाक, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर , अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, प्रिया पूनिया।

टी20 टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्ज, सजना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी।
स्टैंडबाईः  साइका इशाक।

दक्षिण अफ्रीका टीम इस प्रकार है...

वनडे टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज़-मारी मार्ज़, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंदुमिसो शंगासे, डेलमी टकर।

टेस्ट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप्प, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज़-मारी मार्ज़, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंदुमिसो शंगासे, डेलमी टकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed