फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women Team captain Harmanpreet Kaur expressed confidence that team will win their first ever T20 WC

Women's T20 WC: क्या खिताबी सूखा समाप्त कर पाएगी महिला टीम? कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब

Tue, 27 Aug 2024 06:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

भारतीय टीम अब तक कभी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है, लेकिन कुछ मौकों पर इसके करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उम्मीद है कि भारत इस बार अपना पहला वैश्विक खिताब जीतेगा।

विज्ञापन
Indian Women Team captain Harmanpreet Kaur expressed confidence that team will win their first ever T20 WC
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में खिताब के सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। भारतीय टीम अब तक कभी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है, लेकिन कुछ मौकों पर इसके करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उम्मीद है कि भारत इस बार अपना पहला वैश्विक खिताब जीतेगा। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने कहा, जब भी हम इस तरह के मंच (विश्व कप) पर खेलते हैं तो हम हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने अतीत में भी हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद करते हैं कि इस बार हम अंतिम बाधा को पार करने में सफल रहेंगे और खिताब जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यूएई की परिस्थितियां फायदेमंद होंगी' 
आईसीसी ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था। हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बदलाव को अधिक तवज्जो नहीं दी और कहा कि यूएई की परिस्थितियां भारत से काफी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा, हमने यूएई में काफी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन यूएई की परिस्थितियों भारतीय परिस्थितियों के समान होंगी। हम देखेंगे कि वहां परिस्थितयां कैसी रहती हैं और जितना जल्दी हो हालात से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हरमनप्रीत चाहती हैं कि टीम विश्व कप में सकारात्मक खेल दिखाए। हरमनप्रीत ने भारतीय गेंदबाजों का भी समर्थन किया जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में लड़खड़ा गए थे। उन्होंने कहा, एक टीम के रूप में, हम अपनी हार से सीखते हैं और उन बाधाओं को तोड़ते हैं जो हमें पीछे धकेल रही हैं। उम्मीद है कि इस बार हम विश्व कप में और अधिक सकारात्मक तरीके से खेल पाएंगे। गेंदबाज एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस विश्व कप में हम सब कुछ सही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed